फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पांच डीएसपी समेत 24 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिलेगा प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना काल में कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान बेहतर ढंग से ड्यूटी करने पर यूटी पुलिस के पांच डीएसपी, चार थाना प्रभारी समेत 24 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर देकर सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन सभी पुलिसकर्मियों को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिन पांच डीएसपी को सम्मानित किया जाना है, उनमें सेंट्रल डीएसपी कृष्ण कुमार, डीएसपी क्राइम राजीव अंबास्ता, डीएसपी ईस्ट दिलशेर सिंह, डीएसपी ईओडब्ल्यू सुखराज कटेवा, डीएसपी पीसीआर गुरमुख सिंह शामिल है। इनके अलावा सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा, सेक्टर-11 थाना प्रभारी राजीव कुमार, सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल, मलोया थाना प्रभारी रंजीत सिंह, बापूधाम चौकी इंचार्ज रोहताश यादव, पीजीआई चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर इरम रिजवी, सेक्टर-36 थाने में तैनात एएसआई सूर्य प्रकाश, सीआरयू ब्रांच में तैनात एएसआई कुलवंत, सेक्टर-16 चौकी में तैनात हवलदार मालविंद्र सिंह, सारंगपुर थाने के मुंशी गुरदेव सिंह, एसएचओ कार्यालय में तैनात सीनियर कांस्टेबल अनूप सिंह, पुलिस लाइन की लेडी कांस्टेबल सुमन, एमपीएस-2 की लेडी कांस्टेबल गीता, सिक्योरिटी ब्रांच के कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह, आईटी पार्क थाने के कांस्टेबल सौरभ, पुलिस मुख्यालय में तैनात टीपी सिंह, पुलिस लाइन के घनश्याम, स्टेनो टाइपिस्ट मुकेश कुमार और सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर पुष्पेंद्र मंगत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें