फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा, सतलुज नदी में डूबने से चार लड़कियों की मौत

Fri, 14 Aug 2020 09:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना में एक दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की जान चली गई। यहां के बेट इलाके में सतलुज नदी के किनारे पर खेल रही चार लड़कियां पानी में बह गई। पास में खेल रहे अन्य बच्चे ग्रामीणों को बुलाकर लाए। चारों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान दस साल की सुमन कौर, सात साल की कुलविंदर कौर, दस साल की मनप्रीत कौर और गगनप्रीत कौर के रुप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव चंडीगढ़ दीया छन्ना के 8-10 बच्चे खेलते हुए सतलुज नदी के किनारे पहुंच गए। गर्मी से बचने को सभी बच्चे सतलुज के किनारे खेलने लगे। पानी में शरारतें करते हुए चारों बच्चियां खेलने रही थीं, इस दौरान वहां पानी ज्यादा था तो चारों बच्चियां उसमें गिर गई और पानी के तेज बहाव में आगे बह गई। बाकी बच्चे शोर मचाते हुए गांव पहुंचे। गांव के लोग बच्चियों के डूबने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोग नहर में उतरे और बच्चियों को बाहर निकाला। तब तक बच्चियों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें