फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में हादसा: थाना सिटी की दीवार आंधी और बारिश में ढही, एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 20 Jul 2021 05:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

पंजाब के मुक्तसर में थाने की दीवार ढहने से तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत की खबर है। ये सभी लोग दीवार के पास अपनी दुकान चलाते हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
थाने की दीवार ढहने से हुआ हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी व बारिश से पुरानी नगर काउंसिल के सामने स्थित थाना सिटी की दीवार गिर गई। मलबे में चार लोग दब गए। इनमें तीन लोग दीवार के पास बैठकर चुन्नी रंगने का कार्य व एक टाइपिस्ट के तौर पर कार्य करता है। जिन्हें आस-पास मौजूद दुकानदारों व पुलिस कर्मचारियों ने मलबे से निकाला और निजी अस्पतालों में दाखिल कराया। 

विज्ञापन


इनमें से एक की गंभीर हालत के चलते उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया। मगर उसने रास्ते में दम तोड़ दिया है। हालांकि अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, मगर रिश्तेदार बठिंडा रेफर करने वाले व्यक्ति की मौत की पुष्टि कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को लगभग 12 बजे तेज आंधी व बारिश के चलते थाना सिटी की दीवार गिर गई। दीवार के पास बैठकर चुन्नी रंग रहे अनवर अली, उसके पुत्र आसिफ अली और लवप्रीत व टाइपिस्ट विजय मलबे में दब गए। जिन्हें पास के दुकानदारों व पुलिस कर्मियों ने मलबे से निकाला व आस-पास के अस्पतालों में दाखिल करवाया। 
विज्ञापन


इनमें से अनवर अली की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस बात की पुष्टि मृतक के रिश्तेदार कर रहे हैं। जबकि अन्य जख्मी निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। गौरतलब है कि थाना सिटी की इस दीवार के पास वर्षों से अनेक लोग अपनी दुकानें लगाते हैं। दीवार गिरने से करीब 10-12 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें