फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कड़ाके की ठंड में नदी में गिरा शख्स, पुलिस ने दिखाई जांबाजी... बचा ली जान, अब खूब तारीफ हो रही

Fri, 19 Jan 2024 07:12 PM IST
ajay kumar महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी(पंजाब)

सार

अक्सर पुलिस पर आरोप लगते हैं कि वह मौके पर नहीं पहुंचती है। मगर पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में पुलिस का नया चेहरा देखने को मिला। यहां एक फोन कॉल पर पुलिस टीम बेईं (नदी) किनारे पहुंची और पानी में गिरे शख्स को सुरक्षित बचा लिया। कड़ाके की ठंड में शख्स बेहद कांप रहा था। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बेईं में गिरे शख्स को पुलिस ने बचाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में एक शख्स अचानक घने कोहरे की वजह से बेईं में गिर गया। 10-15 मिनट तक ठंडे पानी के बीच शख्स जंगली बूटी पकड़कर डूबने से खुद को बचाता रहा। बेईं किनारे स्थित एक घर के युवक ने सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर युवक को बेईं में गिरा देखा। इसके बाद सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी बबनदीप सिंह के रीडर हेड कांस्टेबल हरिंदर सिंह रंधावा को फोन किया। हरिंदर तुरंत मौके पर पहुंचे। तत्काल क्यूआरटी टीम को भी मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद शख्स को बचाया गया। 

विज्ञापन


हरिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि उन्हें जैसे ही कॉल आई तो वह तुरंत बेईं किनारे पहुंचे। उनके पहुंचते ही क्यूआरटी टीम प्रभारी एएसआई शिंगारा सिंह व एएसआई सुरजीत सिंह भी तुरंत पहुंचे। वहां से गुजर रहे लोगों को भी बुलाया गया। संत सीचेवाल के वाटर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने बोट की मदद से बेईं में गिरे व्यक्ति को बाहर निकाला। 

बाहर आने के बाद व्यक्ति ठंड की वजह से कांप रहा था। वह अपने पैरों में खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इसके बाद तुरंत गर्म टी-शर्ट, लोअर और कंबल का प्रबंध किया गया और गाड़ी से सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. जसप्रीत सिंह ने व्यक्ति को दवाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिंदर के अनुसार 15 मिनट तक ठंडे पानी में रहने की वजह से व्यक्ति का शरीर सुन्न हो गया था। युवक की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी मंगपुर के तौर पर हुई है। उसने (अमृतपाल) बताया कि वह सुबह नशा छोड़ने वाली दवा लेने आया था। उसे दो और युवक मिले। इनसे वह बचना चाहता था। यही वजह थी कि वह बेईं के रैंप से गुजर रहा था और पैर फिसलने से बेईं में गिर गया। 

गुड पुलिसिंग का दिया सबूत: डीएसपी

डीएसपी बबनदीप सिंह ने पुलिस की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि हेड कांस्टेबल हरिंदर सिंह, क्यूआरटी टीम प्रभारी एएसआई शिंगारा सिंह, एएसआई सुरजीत सिंह ने एक जान बचाकर गुड पुलिसिंग का सबूत दिया है। ऐसे गुड वर्क करना ही पुलिस की मुख्य ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा ताकि इन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा सके। 

इन खिलाड़ियों ने भी निभाई अहम भूमिका

पुलिस के साथ-साथ राज्यसभा सदस्य व पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल के वाटर स्पोर्ट्स क्लब के पांच खिलाड़ियों रणजीत सिंह, वरिंदर सिंह, मंगत सिंह, गुरलाल सिंह व परविंदर सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई। सुल्तानपुर लोधी पुलिस और खिलाड़ियों के इस कार्य की खूब चर्चा हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें