फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, पंजाब में 2500 महिला कांस्टेबल की होगी भर्ती

Sat, 21 May 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
खाकी पहनने के लिए युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। सुबह से ही पुलिस लाइन भराड़ी में युवाओं का सैलाब उमड़ आया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब पुलिस में बहुत जल्द महिला कांस्टेबल के 2500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। यह बात डिप्टी सीएम ने बताई। विपक्षी दलों की ओर से चुनाव को लेकर शुरू की गई गतिविधियों के बाद शिरोमणि अकाली दल (ब) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने भी चुनावी बिगुल फूंकते हुए युवाओं को विशेष रूप से सक्रिय करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ कार्यालय में शिअद के विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में सुखबीर ने जहां उन्हें चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं कई लुभावनी योजनाएं लागू करने की भी घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री ने जहां प्रदेश की महिलाओं के बीच चार लाख सिलाई मशीनें बांटने की घोषणा की, वहीं सूबे में 2500 महिला कांस्टेबल की जल्द भर्ती का एलान भी किया। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए 100-100 स्किल सेंटर खोलने की भी बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को हरमंदिर साहिब और विरासत-ए-खालसा के दर्शन करवाने के लिए विशेष बसें चलाने का एलान किया।
विज्ञापन


पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा यूथ विंग, महिला विंग, एससी-एसटी विंग के साथ अलग-अलग बैठक कर सुखबीर ने जहां उनकी शिकायतें और सुझाव सुने। वहीं पिछले नौ सालों में अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा।
Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब और पंजाबियत को बदनाम कर रहे कांग्रेसी

सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी - फोटो : BBC
सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस और आप के नेता पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सरकार की उपलब्धियां लोगों तक ले जाना प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में ब्लाक, जिला और जोन स्तर पर बैठकें कर प्रभावशाली नौजवान वक्ताओं को यह ड्यूटी लगाई जाए। यूथ अकाली दल के सरपरस्त बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि 117 विधानसभा हलकों में बैठकें कर युवाओं में उत्साह भरने का काम किया जाएगा।

बैठक में शिक्षा मंत्री और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा, महिला विंग की प्रधान बीबी जगीर कौर, एससी विंग के इंचार्ज गुलजार सिंह रणिके, एसटी विंग के प्रधान हीरा सिंह गाबड़िया, मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, सीनियर अकाली नेता बीबी महिंदर कौर जोश, बलबीर सिंह घुन्नस, एनके शर्मा, निसारा खातून, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़, सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा और पूर्व एमपी सतविंदर कौर धालीवाल उपस्थित थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें