फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर मां ने छोड़ दिया डॉग, मची अफरातफरी

Fri, 29 Dec 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
पुलिस टीम पर मां ने छोड़ दिया डॉग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में आरोपी करण को पकड़ने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने सेक्टर-चार निवासी महिला रजनी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला ने पहले शोर-शराबा कर खूब हंगामा मचाया। सिलसिला यहीं नहीं थमा, तो महिला ने पुलिस कर्मियों पर डॉग छोड़ दिया। डॉग के छोड़ते ही कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम में भी अफरातफरी मच गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ सेक्टर-पांच थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खरड़ में एक सोसाइटी के नाम पर सैकड़ों लोगों से रकम ऐंठकर फ्लैटों की बिक्री में हेराफेरी के करने आरोप में परिवार के तीनों सदस्यों सहित चार आरोपियों के खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं। 2015 में दर्ज एक मामले में अदालत की ओर से आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इस मामले में कार्रवाई के लिए जैसे ही पुलिस टीम सेक्टर-4 स्थित महिला की कोठी पर पहुंची, वहां पर हंगामा शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी महिला के पति, पुत्र सहित महिला के खिलाफ भी बिल्डर फ्लैट की बिक्री में अनियमितता को लेकर पंचकूला, मोहाली और दिल्ली में अलग-अलग 10 मामले दर्ज हैं। कोर्ट के आदेश पर वीरवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पहुंची। पहले तो महिला रजनी गुप्ता ने अपने बेटे करण और पति के घर में न होने की बात कही, इसके बाद फिर खुद को बचाने की फिराक में लगी रही।

करण रामपाल के खिलाफ धारा-420 के तहत मामला दर्ज है, जिसकी गिरफ्तारी के वारंट निकले थे। बलकार सिंह के नेतृत्व में वीरवार शाम जैसे ही पुलिस टीम सेक्टर-चार स्थित आरोपी के घर पर पहुंची, वहां से करण की मां रजनी रामपाल बाहर निकली। रजनी ने बताया कि करण घर पर नहीं है, लेकिन पुलिस ने शक होने पर घर की तलाशी की बात कही गई, जिसका महिला ने विरोध किया। इतना कहकर रजनी अपने घर के अंदर चली गईं और कमरे में जाकर सुसाइड करने की धमकियां देने लगी। पुलिस कर्मियों ने जब घर के अंदर दाखिल होने की कोशिश की तो महिला ने पुलिस टीम पर डॉग छोड़ दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर महिला थाना प्रभारी राजेश कुमारी पहुंच गईं और अंदर जाकर उन्होंने आरोपी महिला रजनी रामपाल को दबोच लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें