फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पंजाबी अध्यापकों को मिलेगा नए साल का तोहफा

Fri, 29 Dec 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पंजाबी अध्यापकों को नए साल में प्रमोशन को तोहफा मिलेगा। काफी समय से पंजाबी अध्यापकों की प्रमोशन पेंडिंग चल रही थी। लेकिन हरियाणा सरकार ने इस पर अब गंभीरता दिखाई है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने बताया कि  स्कूलों में पंजाबी अध्यापकों के जल्द प्रमोशन किए जाएंगे तथा वरिष्ठता सूची भी शीघ्र बनाई जाएगी। इस बारे में विभाग के निदेशक को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंजाबी अध्यापक एवं भाषा कल्याण सोसायटी से संबंधित पंजाबी अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार दोपहर बाद शिक्षा मंत्री से सिविल सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मिला था। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंजाबी अध्यापकों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी शिक्षामंत्री को सौंपा था।

ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि सीएंडवी पंजाबी अध्यापकों का 6 मई 2016 को पीजीटी पंजाबी के पद पर प्रमोशन हुआ था, परंतु विभाग द्वारा वरिष्ठता सूची नहीं बनाई गई, जिसके कारण इस प्रमोशन का संबंधित अध्यापकों को कोई फायदा नहीं मिला। प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी अध्यापक एवं भाषा कल्याण सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष करनैल चंद, सचिव गुरजिंदर सिंह,देवेंद्र मोहन सिंह करनाल, साहब सिंह अंबाला, रणजीत कौर, गुरप्रीत कौर, हरविंद्र कौर समेत पंजाबी भाषा के कई अध्यापक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें