फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः 3 संदिग्ध आंतकी गिरफ्तार, ISIS कैंप में ली थी ट्रेनिंग

Mon, 05 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब पुलिस द्वारा नवांशहर से पकड़े गए तीनों आतंकी लखमीर सिंह रोडे के प्रतिबंधित संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के सदस्य थे। तीनों आतंकियों गुरदयाल सिंह, जगरूप सिंह और सतविंदर सिंह को रोडे़, हरमीत सिंह हैप्पी उर्फ पीएचडी और आईएसआई ने ट्रेनिंग दी थी। इन्हें पंथ और सिख विरोधी ताकतों और लोगों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। नवांशहर पुलिस ने तीनों को रविवार को अदालत में पेश कर आठ दिन का रिमांड हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार को पंजाब पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इसमें गुरदयाल सिंह रोड माजरा, गढ़शंकर, होशियारपुर और सतविंदर सिंह निवासी गांव चांदपुर रुडकी नवांशहर को उनके पैतृक घरों से गिरफ्तार किया था जबकि सतविंदर को बलाचौर सब-डिवीजन केपौजेवाल थाने में उसके गांव के पास लगे नाके से पकड़ा गया था।

पंजाब पुलिस की ओर से बताया गया है कि  गुरदयाल सिंह इस आतंकी गिरोह का प्रमुख था। पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि 21 मई को बीएसएफ ने बॉर्डर पर हथियारों की जो बड़ी खेप पकड़ी थी, वह भी इसी संगठन के लिए थी। तब बीएसएफ ने हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहे दो आतंकी मान सिंह और शेर सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक जत्थे में जाकर की थी रोडे से मुलाकात

terrorist - फोटो : Demo Photo
धार्मिक जत्थे में जाकर की थी रोडे से मुलाकात
पुलिस की तफ्तीश में आया है कि गुरदयाल सिंह को जर्मनी में रह रहे बलबीर सिंह संधू ने लखबीर सिंह रोडे से मिलवाया था। रोडे इस समय लाहौर के छावनी इलाके में आईएसआई द्वारा मुहैया कराए सेफ हाऊस में रह रहा है।

गुरदयाल पिछले छह-सात सालों से धार्मिक जत्थों केसाथ पाकिस्तान जाकर कई बार रोडे से मिला था। गुरदयाल ने नवंबर-2016 में अपने आखिरी पाक दौरे केदौरान जगरूप सिंह के लिए भी वीजा का इंतजाम किया था, वह भी एक जत्थे केसाथ लाहौर गया था। 12-21 नवंबर 2016 में लाहौर प्रवास के दौरान बलबीर सिंह और जगरूप सिंह ने रोडे व हरमीत सिंह से मुलाकात की थी।
एके 47 चलाने और रेलवे ट्रैक को सैबोटेज करने की मिली थी ट्रेनिंग

जगरूप सिंह ने पूछताछ में बताया कि पाकिस्तान में उसे आंखों पर पट्टी बांध कर एक अज्ञात जगह ले जाया गया। जहां आईएसआई ने उसे चार दिन की ट्रेनिंग दी। इसमें एके-47 और छोटे हथियार चलाने और रेलवे ट्रैक की प्लेटें, नट बोल्ट को ढीला कर ट्रैक को सैबोटाज करने की ट्रेनिंग शामिल थी।

बलबीर केसंपर्क में था गुरदयाल
पाक दौरे के दौरान गुरदयाल सिंह लगातार जर्मनी के बलबीर संधू के संपर्क में था। बलबीर गांव पद्दी सूरत सिंह, माहिलपुर, होशियारपुर का मूल निवासी है। वह जम्मू-कश्मीर के  आतंकी ग्रुप के भी संपर्क में था। सतविंदर सिंह भी इसी ग्रुप का सदस्य था और पाक में अपने आकाओं के संपर्क में था। गुरदयाल और बलबीर, दोनों की बैकग्राउंड आतंकवाद से संबंधित है। 1988 और 1992 में भी इनके खिलाफ फौजदारी केस दर्ज किए गए थे। 1992 में गुरदयाल से थाम्पसन गन बरामद हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें