फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में दो रेस्टोरेंट पर एक्साइज विभाग का छापा, अवैध शराब बरामद

Thu, 15 Dec 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
शराब - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंचकूला में पुलिस एवं एक्साइज एंड टैक्सटेशन विभाग ने संयुक्त अभियान के तहत दो रेस्टोरेंट पर छापा मारकर अवैध शराब बरामद की। एक्साइज एंड टैक्सटेशन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 11 के दो रेस्टोरेंटों में रात के समय अबैध तौर पर ग्राहकों को शराब पिलाई जाती है। जिसके बाद आज विभाग के इंस्पेक्टर सतवीर सिंह एवं इटीओ ने सेक्टर 5 पुलिस थाना प्रभारी अमन कुमार के साथ मिलकर रेड मारी।
विज्ञापन


रेड के दौरान सेक्टर 11 के लॉ फ्यूजन रेस्टोरेंट एवं एक बार में लोग शराब पीते हुए मिले। एक्साइज इंसपेक्टर सतवीर ने रेस्टोरेंट मालिकों से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, तो वह आनाकानी करने लगे। जिसके बाद लॉ फ्यूजन की तलाशी लेने पर वहां से तीन बोतल शराब जिसमें बीयर भी थी, बरामद हुई। वहीं बार रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान लगभग 12 बोतलें शराब मिली हैं।

रेड के समय रेस्टोरेंट में काफी ग्राहक भी मौजूद थे। जोकि पुलिस को अचानक देखकर सहम गए। इंस्पेक्टर सतवीर ने कहा कि बिना लाइसेंस शहर मेें कोई भी रेस्टोरेंट शराब सर्व नहीं कर सकता। इसलिए आज छापा मारा गया है। सेक्टर 5 थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि शराब मिलने के बाद दोनों रेस्टोरेंटों के प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध मेें रेस्टोरेंट प्रबंधकों से बात करनी चाही, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें