फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों की गरमाहट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर जाना प्रकाश सिंह बादल का हाल, कोरोना संक्रमित हैं पंजाब के पूर्व सीएम

Thu, 20 Jan 2022 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बड़े बादल को पिछले 2-3 दिन से बुखार और खांसी थी। जिस कारण उन्हें रुटीन चेकअप के लिए दयानंद अस्पताल लाया गया था। यहां उनकी कोरोना रिपोर्ट चेक की गई तो पॉजिटिव थी।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हालत में सुधार
डीएमसी अस्पताल में बुधवार से दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हालत में पहले से सुधार है। हालांकि डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लगातार पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रही है। प्रकाश सिंह बादल को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सीनियर डॉक्टर बिशव मोहन की अगुवाई में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दो दिनों से बुखार और खांसी थी, जिसके बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल लाया गया। यहां वह कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। प्रकाश सिंह बादल के अस्पताल में दाखिल होने के बाद बुधवार को देर शाम को शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी डीएमसी अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने डॉक्टरों की टीम से बातचीत की और प्रकाश सिंह बादल की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की। जिसके बाद एक कमरे में जाकर पिता प्रकाश सिंह बादल से वीडियो कॉल पर बातचीत की। उसके बाद वह देर रात यहीं एक निजी होटल में रुके। गुरुवार सुबह भी उन्होंने डॉक्टरों से प्रकाश सिंह बादल की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की। जिसके बाद उन्हें बताया कि आगे से काफी सुधार है। प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें