मोदी ने भाजपा अध्यक्ष से चिट्ठी लेने से किया इंकार, वीडियो वायरल
- फोटो : amar ujala
योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमे भाजपा अध्यक्ष के चिट्ठी लेने से मोदी इंकार करते दिख रहे हैं। वीडियो में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के गुलदस्ता देने के बाद पीएम मोदी उन्हें ठंडा रिस्पांस देते नजर आ रहे हैं।
इस ठंडे रिस्पांस पर कांग्रेस और टंडन विरोधी नेताओं ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आखिर उस कागज में ऐसा क्या था जो उसे मोदी ने लेने से इंकार कर दिया। यह वीडियो आगे कई लोगों को भेजा जा रहा है। वीडियो में संजय टंडन प्रधानमंत्री मोदी को एक कागज देते नजर आ रहे हैं। लेकिन मोदी वह कागज न पकड़ रिसीव करने आए अतिथि से मिलने के लिए बढ़ जाते हैं। हालांकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का दावा है कि उन्होंने योगा पर एक राइटअप देने का प्रयास किया था जो कि पीएम मोदी ने आयुष विभाग के सचिव को देने के लिए कहा था और सचिव ने राइटअप तत्काल ही लेकर धन्यवाद भी किया था।
प्रोटोकाल का भी उल्लंघन
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि किस तरह से रिसीव करने के लिए जमकर प्रोटोकाल टूटा है, क्योंकि पीएम कार्यालय की ओर से जो सूची जारी हुई थी उसमे कुछ भाजपा नेताओं के नाम अधिकारियों के बाद में थे, लेकिन वीडियो में वे अधिकारियों से आगे रिसीव करने वालों में दिख रहे हैं। अंत में डीसी और एसएसपी ने रिसीव किया है जबकि उनका नाम पहले था।
प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि यह बात पच नहीं रही है कि टंडन योग का राइटअप मोदी को देना चाहते थे, जबकि उस दिन पूरे विभाग के अधिकारी और योग विशेषज्ञ पीएम को योग के बारे में जानकारी देने के लिए मौजूद थे।