फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा छुट्टियों के कारण पूरा नहीं हुआ सिलेबस, हाईकोर्ट में याचिका- सर्दियों में कक्षाएं लगा लें

Fri, 27 Dec 2019 11:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
स्कूलों में ज्यादा छुट्टियों के कारण बच्चों का सिलेबस समय से पूरा नहीं हुआ, तो सर्दियों की छुट्टियों में भी कक्षाएं लगाने की मांग को लेकर स्कूलों ने याचिका दाखिल की है। याचिका पर हाईकोर्ट ने डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन को जिला शिक्षा अधिकारियों और निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर हल निकालने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


साथ ही बैठक में जो भी फैसला लिया जाए, उसके बारे में 31 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट को सूचित किया जाए। हरियाणा प्राइवेट स्कूल वेलफेयर ट्रस्ट ने एडवोकेट पंकज मैनी के माध्यम से दायर याचिका में हाईकोर्ट को बताया है कि सरकार समय-समय पर कई कारणों को लेकर छुट्टियां घोषित कर देती है।

कभी सर्दी तो कभी त्योहार के नाम पर छूट्टी घोषित कर दी जाती है। एक तो पहले सरकार की ओर से कई तरह की छुट्टियां दी जाती हैं और उस पर इस तरह बीच-बीच में भी कई बार छुट्टियों का एलान कर दिया जाता है। इससे स्कूलों में बच्चों की शिक्षा काफी प्रभावित हो रही है। स्कूल एक सत्र के अपने शैक्षणिक कार्य दिवस भी पूरे नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


इस कारण बच्चों का सिलेबस अधूरा रह जाता है। ऐसे में सर्दियों की छुट्टियों में 9वीं से 12वीं कक्षा को इन छुट्टियों के दौरान पढ़ाए जाने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें