फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक खेलना देश के लिए होती है गर्व की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में नेहरू युवा केंद्र ने चीयर फॉर इंडिया रन का आयोजन किया। यह आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया रीजनल सेंटर और स्वरमनी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। इस मौके पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित और ओलंपिक खिलाड़ी सरदार बलविंदर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ओलिंपिक में खेलना एक खिलाड़ी के लिए ही गर्व की बात नहीं है बल्कि इससे देश का सिर ऊंचा हो जाता है।
विज्ञापन

भारत से पहली बार सबसे ज्यादा खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक के लिए गए हैं। उन्हें भी बलविंदर ने बधाई दी। मौके पर मौजूद नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक बिक्रम सिंह गिल ने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य टोक्यो गए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना है। इस मौके पर उप निदेशक परमजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें