फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला भवन में 'एक वार ते कहना सी', अनकहे जज्बातों की कहानी

Sun, 18 Dec 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब कला भवन में नाटक का मंचन
विज्ञापन
पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में रविवार को एक वार ते कहना सी नाटक का मंचन किया गया, जिसमें अनकहे जज्बात देखने को मिले। इसे पंजाबी नाटक एकेडमी मोहाली की ओर से आयोजित किया गया। यह नाटक  अनकहे जज्बातों की कहानी है।
विज्ञापन


कादर और मकलूक नामक लड़की के इर्द-गिर्द नाटक घूमता है। कादर मकलूक की सादगी को देखकर उसे पसंद करता है। वहीं, मकलूक अपने आप को कादर की नजरों में और अधिक सुंदर दिखने के लिए ओवर मेकअप करने लगती हैं।

यह बात कादर को बुरी लगती है। लेकिन वह उसे कह नहीं पाता और मन में रखता है। धीरे-धीरे दोनों में गलतफहमी पैदा हो जाती हैं। मन में ठान लेते हैं कि सभी यादें खत्म कर देते हैं। इस कारण कादर और मकलूक नदी किनारे पहुंच जाते हैं। वहां एक किश्ती होती है।
विज्ञापन


दोनों नाव का एक-एक चप्पू लेकर चलाने लगते हैं। वहां पर कादर की नाराजगी जाहिर होती है। मकलूक उससे कहती है अगर यही बात थी तो मुझे एक वार ते कहना सी। इसके बाद नाटक की कहानी खत्म हो जताती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें