फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL मुद्दे पर पहले केजरीवाल और अब सिसोदिया ने दिया बड़ा बयान

Sun, 18 Dec 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसवाईएल के मुद्दे पर पहले अरविंद केजरीवाल ने अपना पक्ष रखा और अब उनके उपमुख्यमंत्री सिसोदिया बड़ी बात बोल गए। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि एसवाईएल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता के साथ है। पंजाब की जनता का जो फैसला होगा, वही आम आदमी पार्टी को मंजूर होगा। सिसोदिया रविवार को लुधियाना दौरे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


लुधियाना पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले जगरांव पुल के पास स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में माथा टेक कर मां का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर के गीता मंदिर में नतमस्तक होने गए। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता, साहनेवाल से आप प्रत्याशी हरजोत सिंह बैंस, अहबाब सिंह गरेवाल और अन्य लोग मौजूद थे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लुधियाना में उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया है कि जैसे दिल्ली में उनकी सरकार बनी है वैसे ही पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की लड़ाई नशे से और भ्रष्टाचार से है। इस लड़ाई के कारण अकालियों और कांग्रेसियों में काफी घबराहट है।
विज्ञापन


अकालियों को तो मालूम है कि वह नहीं जीत पाएंगे, इसलिए वह कांग्रेस की मदद कर रहे हैं ताकि कांग्रेस सत्ता पर काबिज हो जाए और उन्हें कुछ न हो। एसवाईएल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता का जो फैसला होगा वह आम आदमी पार्टी का होगा। सिसोदिया ने कुछ उद्यमियों के साथ भी मुलाकात की। देर शाम घुमारमंडी स्थित आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गए स्टेज पर उन्होंने भगवान जगन्नाथ की आरती भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें