फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्वाइन फ्लू पर अंकुश के लिए बनाया प्लान, लंपी वायरस को लेकर भी दिए दिशा-निर्देश

Mon, 22 Aug 2022 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में पशुपालन विभाग व नगर निगम के अधिकारियों की आपात संयुक्त बैठक बुलाई गई। इसमें अफ्रीकन स्वाइन फ्लू व लंपी वायरस को लेकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
अफ्रीकी स्वाइन फ्लू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिले के सूअर अफ्रीकन स्वाइन फ्लू ग्रस्त हैं। इसकी पुष्टि होने के बाद रोजाना सूअर मृत अवस्था में मिल रहे हैं। लेकिन पशुपालन विभाग के अनुसार स्थिति काबू में है। उधर, मृत सूअरों को दफन करने के लिए नगर निगम व नगर पालिका की टीम रोजाना अपना कार्य कर रही है। साथ ही निगम अधिकारियों का कहना है कि लोग मृत सूअरों की सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं।
विज्ञापन


रविवार को पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में पशुपालन विभाग व नगर निगम के अधिकारियों की आपात संयुक्त बैठक बुलाई गई। इसमें अफ्रीकन स्वाइन फ्लू व लंपी वायरस को लेकर कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए। 

पशुपालन विभाग ने निगम से सहयोग की मांग करते हुए मृत पशुओं को दफनाने में बरती जाने वाली महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में बताया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिले में हालात सामान्य हैं। जिले के करीब 10 हजार सूअरों को स्वाइन फ्लू की रोकथाम व नियंत्रण करने के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


तीन दिन से नगर निगम की टीम मृत सूअरों को उठाकर दफन कर रहा है। ट्रैक्टर, ट्रालियों व बुल्डोजर की मदद से इनके निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। निगम ने हेल्पलाइन नंबर 18001805007 जारी किया है। किसी भी शहरवासी को मृत सूअर दिखे तो तुरंत फोन कर सूचना दे सकता है।
- डॉ. नरहरि बांगड़, नगर आयुक्त

जिले में हालात सामान्य हैं। पशुपालन विभाग निगरानी कर रहा है। पशु चिकित्सकों की अलग-अलग टीम मौका निरीक्षण कर रही हैं। संदिग्ध सूअरों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। आज रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट के आधार पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि होगी।
विज्ञापन

- डॉ. सूर्या खटकड़, उप निदेशक, पशु पालन विभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें