फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की टेली कंसल्टेंट सर्विस शुरू, पहले दिन 781 मरीजों को मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लगभग दो महीने के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार से पीजीआई में मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो गई। हालांकि इलाज का तरीका थोड़ा बदला रहा। बिना पीजीआई आए ही मरीजों को उनके मोबाइल पर इलाज से जुड़ी हर जानकारी मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन ने मंगलवार को टेली कंसलटेंट सर्विस के जरिए ओपीडी की शुरुआत की, जिसमें पहले दिन अलग-अलग डिपार्टमेंट में 781 मरीजों ने पंजीकरण कराकर सुविधा का लाभ उठाया। फोन द्वारा पंजीकृत मरीजों को बाद में उनके मर्ज से जुड़े विशेषज्ञों ने कॉल करके परामर्श के साथ इलाज से जुड़ी जानकारी दी। पहले दिन टेली कंसल्टेंट सर्विस का लाभ उठाने वालों में नए मरीजों के साथ फोलोअप मरीज भी शामिल थे। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, कोरोना संक्रमण में बढ़ते भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीजीआई समेत अन्य सभी अस्पतालों की ओपीडी काफी दिनों से बंद चल रही हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसे ध्यान में रखते हुए ओपीडी की सेवा बहाल किए बिना उन मरीजों को टेली कंसल्टेंट के जरिए राहत देने का प्रयास किया गया है। इसके तहत सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच उन मरीजों के कॉल रिसीव कर उनका पंजीकरण किया जा रहा है। उसके बाद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच उन मरीजों को पीजीआई के डॉक्टर कॉल करके उचित परामर्श दे रहे हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पीजीआई प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि मरीज ऐसा मोबाइल नंबर दें जिस पर व्हाट्सएप की सुविधा भी उपलब्ध हो, ताकि परामर्श के दौरान रिपोर्ट देखने में परेशानी न हो।
पहले दिन किस डिपार्टमेंट से कितने मरीजों को मिला इलाज
एडवांस कार्डियक सेंटर से 55, ड्रग डिडक्शन एंड ट्रीटमेंट सेंटर से 6, ऑक्यूपेशन हेल्थ एंड सेफ्टी कंसलटेंट से 25, पीडियाट्रिक सर्जरी से 10, पीडियाट्रिक मेडिसिन से 38, एसीई से 77, स्किन डिपार्टमेंट से 3, गैस्ट्रो डिपार्टमेंट से 5, सर्जरी डिपार्टमेंट से 13, गाइनी से 7, इंटरनल मेडिसिन से 23, न्यूरोलॉजी से 23, ऑर्थोपैडिक से 15, ईएनटी से 13, साइकेट्री से 9, पल्मोनरी मेडिसिन से दो , रिनल ट्रांसप्लांट से दो, यूरोलॉजी से 8, इंटरनल मेडिसिन से 7, स्टाफ क्लीनिक से 129, रेडियोथेरेपी से 92, लंग कैंसर क्लीनिक से 32, डे केयर 1 से 53 और 2 से 22 जबकि ऑब्स्ट्रक्टिस से 112 मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेली कंसल्टेंट के लिए जारी नम्बर
-नई ओपीडी में 0172-2755991
- एडवांस्ड आई सेंटर में 0172-2755992
- एडवांस कार्डियक सेंटर में 0172-2755993
- एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में 0172-2755994
- ओरल हेल्थ साइंस में 0172-2755995
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें