फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची कॉलोनी में सील हटाने को लेकर पुलिस पर पत्थरबाजी, हेड कांस्टेबल जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित कच्ची कॉलोनी एरिया में सील हटाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इतना ही नहीं, पुलिस पर पत्थर भी बरसाए गए। इससे नाके पर तैनात हेड कांस्टेबल गुरदेव सिंह जख्मी हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची सारंगपुर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 332, 353 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने धनास स्थित कच्ची कॉलोनी एरिया को सील कर रखा है। बीते सोमवार को कुछ लोग पुलिस पर बैरिकेडिंग हटाने को लेकर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। घटना में नाके पर तैनात हेड कांस्टेबल गुरदेव सिंह जख्मी हो गए। हालात बिगड़ने के मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत में हेड कांस्टेबल लखविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को वह कच्ची कॉलोनी स्थित जालंधर डायरी के पास डयूटी पर तैनात था। आरोप है कि इस दौरान कॉलोनी सील को लेकर बाला नामक महिला व बिरजू लोगों को पुलिस पर पत्थर मारने के लिए भड़का रहे थे। अन्य पुलिस फोर्स पहुंचने पर भी चमकीला, धर्मेंद्र, बिरजू समेत अन्य ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें