फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई का शोध: एंटीबायोटिक का अंधाधुंध इस्तेमाल घातक, नवजात में बढ़ सकता है दवाओं के प्रति प्रतिरोध

Sun, 05 Apr 2026 01:09 PM IST
Nivedita वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अध्ययन के तहत 28 से 34 सप्ताह में जन्मे 100 प्रीटर्म मां-बच्चे के जोड़ों को शामिल किया गया। डिलीवरी के 10वें दिन तक मां के दूध और नवजात के मुंह से सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें कई मामलों में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जीन दोनों में पाए गए।
विज्ञापन
दवा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना जरूरत एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल अब एक गंभीर खतरे के रूप में सामने आ रहा है। इसका असर अब मां के दूध और नवजात शिशुओं तक पहुंचने लगा है। 

विज्ञापन


पीजीआई के विशेषज्ञों के एक ताजा शोध में यह खुलासा हुआ है। शोध का नेतृत्व नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ दत्ता ने किया। टीम में डॉ. अंबिका शर्मा, मनीष बिस्वाल, अन्वेषा चक्रवर्ती, डॉ. वनिता सूरी और डॉ. राजा राय शामिल रहे। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय जर्नल ब्रेस्टफीडिंग मेडिसिन (2025 अंक) में प्रकाशित हुआ है।

मां के दूध और नवजात में मिले एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जीन

अध्ययन के तहत 28 से 34 सप्ताह में जन्मे 100 प्रीटर्म मां-बच्चे के जोड़ों को शामिल किया गया। डिलीवरी के 10वें दिन तक मां के दूध और नवजात के मुंह से सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें कई मामलों में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस जीन दोनों में पाए गए। शोध में ईएसबीएल (एक्सटेंडेड स्पेक्ट्रम बीटा-लैक्टामेसेस) और कार्बापेनेमेज जैसे खतरनाक रेजिस्टेंस जीन की मौजूदगी सामने आई। खासतौर पर बीएलए-आईएमपी, बीएलए-सीआईटी और बीएलए-एसएचवी जीन अधिक मात्रा में पाए गए। यह संकेत है कि बैक्टीरिया अब सामान्य एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति असरहीन होते जा रहे हैं।

विशेषज्ञ बोले-एंटीबायोटिक का सोच-समझकर करें इस्तेमाल

डॉ. दत्ता के अनुसार डिलीवरी के आसपास एंटीबायोटिक का अधिक उपयोग मां के शरीर में ऐसे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिनमें दवाओं के प्रति प्रतिरोध होता है। यही बैक्टीरिया स्तनपान के जरिए नवजात तक पहुंच सकते हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन नवजातों को फॉर्मूला मिल्क दिया गया, उनमें कुछ कार्बापेनेमेज जीन अपेक्षाकृत कम थे। हालांकि विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि इससे

विज्ञापन

स्तनपान के महत्व को कम नहीं आंका जाना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि मां का दूध नवजात के लिए अब भी सबसे सुरक्षित और पोषण से भरपूर है। लेकिन एंटीबायोटिक का अनावश्यक उपयोग रोकना जरूरी है। अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता और दवा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देकर इस बढ़ते खतरे को रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें