फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की न्यू ओपीडी के हर फ्लोर पर होंगे फीस काउंटर

Mon, 13 Jun 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
विज्ञापन
न्यू ओपीडी में आने वाले मरीजों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। पीजीआई प्रशासन ने हर फ्लोर में फीस काउंटर खोलने का मन बनाया है। यानी हर ओपीडी के फ्लोर पर एक फीस काउंटर होगा। यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को फीस जमा कराने के लिए बार-बार नीचे नहीं आना पड़ेगा। पीजीआई प्रशासन के अधिकारियों ने बताया है कि इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। जुलाई के आखिरी सप्ताह तक  काउंटर खुलने की संभावना बताई गई है।
विज्ञापन


न्यू ओपीडी कुल दस फीस काउंटर हैं, जिनमें से नौ काउंटर ग्राउंड फ्लोर पर बने हैं, जबकि एक काउंटर चौथे मंजिल पर है। जब भी कोई मरीज पीजीआई में आता है तो डाक्टर उसे कई सारे टेस्ट लिख देते हैं। उन टेस्टों की फीस जमा करवाने के लिए मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर आना पड़ता है। इससे काउंटर पर भीड़ तो बढ़ती है साथ ही मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यदि हर फ्लोर पर काउंटर होगा तो डाक्टर को दिखाने के बाद वह उसी फ्लोर पर फीस जमा करा देगा और टेस्ट की लाइन में लग जाएगा।

ओपीडी में कराया था सर्वे
पीजीआई प्रशासन ने हाल ही में ओपीडी में एक सर्वे कराया गया, जिसमें पाया गया कि फीस काउंटर में मरीजों की काफी लंबी भीड़ लगती है। फीस काउंटर पर ही हमेशा भीड़ रहती है। जिस फ्लोर पर मरीज की जांच हुई, यदि उसी फ्लोर पर फीस जमा करा दे तो भीड़ को कंट्रोल किया जा सकता है। इससे दूसरे मरीजों को राहत भी मिलेगी। सर्वे में देखा गया है कि गाइनेकोलॉजी की ओपीडी दूसरे फ्लोर पर है। अगर महिला मरीज को अल्ट्रासाउंट कराना है तो पहले उसे ग्राउंड फ्लोर पर फीस जमा करानी होगी। उसके बाद दूसरे फ्लोर पर जाकर टेस्ट कराना पड़ता है।
विज्ञापन


भीड़ बढ़ने पर चौथे फ्लोर पर खुला काउंटर 
न्यू ओपीडी में एक फीस काउंटर चौथे फ्लोर पर है। ईएनटी ओपीडी में आने वाले पेशेंट को बायोप्सी कराने के लिए कहा जाता था। टेस्ट लिखने के बाद मरीज ग्राउंड फ्लोर पर जाकर फीस जमा करवाता था। इससे मरीजों को काफी परेशानी आती थी। उसके बाद पीजीआई प्रशासन ने ईएनटी ओपीडी वाले फ्लोर में ही फीस काउंटर खोल दिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें