फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI चंडीगढ़ में हंगामा: सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट, पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप

Thu, 26 Sep 2024 06:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पीजीआई चंडीगढ़ के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की घटना हुई है। इसके विरोध में पीजीआई सिक्योरिटी गार्ड यूनियन रोष जता रही है। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लग रहे हैं। 
विज्ञापन
पीजीआई में सुरक्षा कर्मियों का धरना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीजीआई चंडीगढ़ में जमकर हंगामा हो रहा है। पीजीआई की सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के सदस्य धरना देते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। दरअसल, यह विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पीजीआई के सुरक्षा कर्मी के साथ पुलिस विभाग के कर्मचारी ने मारपीट की है। वहीं, आरोप है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


घटना बुधवार रात की है। सुरक्षा कर्मचारी के साथ मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। बुधवार रात 9.20 बजे ड्यूटी पर तैनात पीजीआई के सुरक्षा कर्मी विनोद कुमार के साथ आरोपी पुलिस मुलाजिम ने मारपीट की है। सुरक्षा कर्मचारी विनोद कुमार पीजीआई का पक्का कर्मचारी है। यूनियन की तरफ से पीजीआई पुलिस चौकी में आरोपी के खिलाफ लिखित में शिकायत दी गई है। बावजूद पुलिस की तरफ से मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। इस बात से नाराज पीजीआई सिक्योरिटी गार्ड यूनियन के सदस्यों धरना देते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। पीजीआई सिक्योरिटी कर्मचारी यूनियन का आरोप है कि पुलिस मारपीट करने वाले पुलिस मुलाजिम का बचाव कर रही है और उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं कर रही है।

विज्ञापन


वहीं मामले को शांत करवाने के लिए पीजीआई पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंची। उन्होंने धरना व नारेबाजी कर रहे सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के सदस्यों से बात की। हालांकि धरना दे रहे यूनियन के सदस्य मानने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद पुलिस की तरफ से सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को बातचीत के बुलाया गया है। पुलिस आश्वासन दे रही है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि बुधवार रात सुरक्षा कर्मी विनोद कुमार ड्यूटी पर तैनात था। रात 9.20 बजे एक व्यक्ति अपनी गाड़ी पीजीआई डायरेक्टर के ऑफिस के बाहर पार्किंग में खड़ी कर गया। जबकि यह पार्किंग केवल पीजीआई के अधिकारियों के लिए है। सिक्योरिटी गार्ड विनोद ने कार चालक को वहां से गाड़ी हटाने के लिए कहा। तभी कार चालक जो कि चंडीगढ़ पुलिस का मुलाजिम है, उसने सुरक्षा कर्मचारी से मारपीट की। 

आरोपी का रिश्तेदार पीजीआई में भर्ती
जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने वाले आरोपी का रिश्तेदार पीजीआई में भर्ती है। आरोपी बुधवार रात पीजीआई में उपचाराधीन रिश्तेदार से मिलने आया था। तभी उसने अपनी कार डायरेक्टर ऑफिस के बाहर पार्क कर दी। सुरक्षा कर्मी ने उसे गाड़ी हटाने के लिए कहा जिस पर उसने सिक्योरिटी गार्ड विनोद के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें