फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी भी जल्द आ सकते हैं कैंपस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय परास्नातक के सभी विद्यार्थियों को जल्द कैंपस बुलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अधिकारियों ने बैठक की है। इसी के साथ छात्रावासों में भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीयू परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को कैंपस बुला रही है। इसी कड़ी में 17 नवंबर को पीजी परास्नातक अंतिम वर्ष के होटल मैनेजमेंट, इंडियन थिएटर, म्यूजिक आदि विभागों के विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। इन विद्यार्थियों की संख्या लगभग 300 पर होगी। पहले चरण में पीयू सभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कैंपस बुला रही है। दूसरे चरण में पीजी प्रथम वर्ष के छात्र कैंपस आएंगे। इन सभी विद्यार्थियों के लिए छात्रावासों में रुकने की व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पीयू स्नातक के विद्यार्थियों को कैंपस अभी नहीं बुलाएगी। क्योंकि उसके लिए कोई योजना नहीं बन पा रही। एक साथ विद्यार्थी कैंपस में आएंगे तो दिक्कतें होंगी, उन्हें कहां ठहराया जाएगा, यह सब देखा जाना है। अधिकारी निर्णय ही नहीं ले पा रहे हैं कि विद्यार्थियों को कैंपस कैसे बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें