फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम का हमशक्ल तैयार!: जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, डेरा मुखी की हत्या की साजिश का आरोप

Sun, 03 Jul 2022 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस मामले में हाईकोर्ट दखल दे और राम रहीम की जांच करवाई जाए। हाईकोर्ट में दाखिल इस याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का हमशक्ल तैयार कर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल इस याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए मलोया, चंडीगढ़ के अशोक कुमार व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया कि राम रहीम को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद जब वह पैरोल पर बाहर आए तो उनमें काफी फर्क देखा गया। सभाओं के दौरान वह अपने करीबियों को भी नहीं पहचान रहे हैं।

इसके साथ ही उनके शरीर में भी काफी अंतर देखा जा सकता है। याची ने कहा कि यह सब राम रहीम की हत्या की साजिश है। राम रहीम के स्थान पर किसी और को जेल में रख कर राम रहीम की हत्या का प्रयास किया जा रहा है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस मामले में हाईकोर्ट दखल दे और राम रहीम की जांच करवाई जाए। इस मामले में जिस प्रकार राम रहीम का हमशक्ल तैयार किया जा रहा है उसकी किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाई जानी चाहिए। हाईकोर्ट में दाखिल इस याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें