फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सीः पार्क में पड़ी बिजली की तारों से करंट लगने से कुत्ते की मौत, मालिक का हाथ झुलसा

Tue, 16 Jul 2019 01:47 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
पालतू कुत्ते की करंट लगने से मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पार्क में पड़ी बिजली की तारों से एक शख्स और उसके पालतू कुत्ते को करंट लग गया। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं शख्स का हाथ झुलस गया। मामला डेराबस्सी का है। ट्रक यूनियन के पास स्थित एसबीपी सोसायटी में बिजली के तारों से पानी में करंट आने से एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जबकि उसके मालिक का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन


जसप्रीत सिंह बेदी ने बताया कि वह एक साल पहले सोसायटी में अपने परिवार व पालतू कुत्ते के साथ शिफ्ट हुए थे। रोजाना की तरह शाम को अपने लैबरा कुत्ते को सोसायटी में घूमा रहे थे। रास्ते में जमा हुए बरसाती पानी में से निकलते समय अचानक उनके कुत्ते को करंट लगा। उन्होंने कुत्ते को बाहर खींचने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गए और उनका हाथ झुलस गया।

हादसे में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। जसप्रीत सिंह ने कहा कि सोसायटी में जगह जगह पर बिजली के तार जमीन पर गिरे पड़े हैं जिस कारण सोसायटी के निवासियों में बच्चों को लेकर असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। इस बारे में एसबीपी हाउसिंग प्रोजेक्ट के हेड अमन सिंगला ने कहा कि यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ है, जिसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें