फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आए व्यक्ति ने पीजीआई कैंपस में लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई कैंपस में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति करीब 20 दिन पहले ही अपनी बहन के घर रहने आया था। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी बुआदास (46) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि बुआदास मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था और वह पीजीआई में इलाज करवाने के लिए बहन के घर आया था। पीजीआई चौकी पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पीजीआई कैंपस स्थित एक मकान में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को फंदा से उतारकर पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, बुआदास मानसिक तौर से परेशान था और उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। उसकी बहन पीजीआई में बतौर नर्स कार्यरत है। बहरहाल, पुलिस शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें