फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा में लंगर खाने से 59 लोग हुए बीमार, दस्त और उल्टी होने पर अस्पताल में दाखिल

Wed, 26 Dec 2018 12:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार युवक
विज्ञापन

राजपुरा में जीटी रोड पर सोमवार शाम लंगर खाने के बाद गांव फरीदपुर गुजरां के करीब 59 लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। गांव फरीदपुर गुजरा निवासी बलकार सिंह और गुरप्रदीप सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की याद में श्री फतेहगढ़ साहिब में लगने वाले शहीदी जोड़ मेले के संबंध में सोमवार शाम को गांव की संगत ने जीटी रोड पर लंगर लगाया था।

विज्ञापन


 गांव के कई लोगों ने लंगर में बनाई सब्जी-रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद लोगों को दस्त और उल्टियां होने लगीं। बीमार लोगों ने गांव में स्थित मेडिकल स्टोर और निजी अस्पताल से दवा ली। इसके बाद भी हालत ठीक नहीं होने पर बीमार लोगों को सिविल अस्पताल राजपुरा में दाखिल करवाया गया। 

इमरजेंसी वार्ड में इलाज कर रहे डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि सोमवार को 42 लोगों को सिविल अस्पताल लाया गया था। निजी अस्पताल में दाखिल 17 लोग मंगलवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। सभी बीमार लोगों की तबीयत स्थिर है। खतरे की कोई बात नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि लंगर बनाते समय कोई गलत चीज गिर गई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें