फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बदलने लगी व्यवस्था: सरकारी कार्यालय आने वाले लोगों को पहले कुर्सी फिर मिलेगा पानी, समस्या का हल भी तुरंत

Mon, 14 Mar 2022 06:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में व्यवस्था को बदलने की तैयारी है। अब सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। कुर्सी और पानी की व्यवस्था भी होगी। वहीं चक्कर न लगाने पड़े इस पर विशेष ध्यान होगा। पटियाला डिवीजन के कमिश्नर ने पांच जिलों को डीसी को अहम निर्देश जारी किया है। 
विज्ञापन
भगवंत मान - फोटो : instagram/bhagwantmann1/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही निजाम में बदलाव आना जारी हो गया है। अब अफसरशाही भी अपने कामकाज के तरीके बदलने लगी है। सोमवार को पटियाला डिवीजन के कमिश्नर चंद्र गैंद ने डिवीजन में आने वाले सभी पांच जिलों संगरूर, लुधियाना, मालेरकोटला, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नरों (डीसी) को निर्देश जारी किया है कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को पहले मान-सम्मान दें और फिर उनकी समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर करें।

विज्ञापन

 
सभी डीसी को जारी निर्देश में कहा गया है कि वह अपने-अपने जिलों में सरकारी दफ्तरों में समय की पाबंदी की तरफ विशेष ध्यान दें। साथ ही लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर ध्यान दें। कमिश्नर ने संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को पत्र जारी कर कहा है कि जहां अधिकारी खुद अपने दफ्तरों में समय पर हाजिरी सुनिश्चित करें। वहीं अन्य कर्मचारियों की हाजिरी की समय-समय पर जांच भी करें। 

कमिश्नर ने कहा है कि सरकारी कार्यालयों में अपने कामकाज की खातिर आने वाले लोगों को पूरा मान-सम्मान दें। पहले उन्हें बैठने को कुर्सी मिले फिर पीने को पानी भी दें और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करें। डिवीजनल कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देश के अनुसार सभी कर्मचारी व अधिकारी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दफ्तर में अपनी हाजिरी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी व अधिकारी सरकार के निर्देशों का पालन करने में कोताही करेंगे, उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने साफ शब्दों में कहा है कि बेवजह लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगवाने में गुरेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें