फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल के रोड शो में क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल के चाचा के साथ हो गया ये 'खेल', मामला पुलिस ने सुलझाया

Sun, 26 May 2019 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सनी देओल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सनी देओल के रोड शो में जेब काटने का सिलसिला थमा नहीं है। जीत के बाद एक बार फिर सनी देओल के रोड शो में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों की जेब साफ कर दी गई। हालांकि जेब साफ करने वाली छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी महिलाएं झारखंड की रहने वाली हैं। इनके पास  से 38,500 रुपये भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जब लोग सनी देओल के रोड शो में व्यस्त थे तो यह महिला गिरोह लोगों की जेब साफ करने में जुटा था। इससे पहले भी सनी देओल के हर रोड शो में लोगों की जेबें काटी जा चुकी हैं। 40 से अधिक लोग इसका शिकार हो चुके हैं।

एक चोर को पुलिस ने पकड़ लिया था। शु्क्रवार को सनी देओल के रोड शो ने जैसे ही पीर बाबा चौक में प्रवेश किया तो इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सिद्धार्थ कौल के चाचा जवाहर कौल, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन महाजन और दुकानदार चरणजीत सिंह टोनी की जेब काट दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
व्यापार मंडल के वरिष्ठ उप प्रधान व मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान अमित नैय्यर को महिलाओं की हरकतों पर शक हुआ तो उन्होंने गिरोह की 6 महिलाओं को पकड़ लिया। भीड़ होने के कारण रोड शो में शामिल महिलाओं के सहयोग से अमित उन्हें बाहर ले गए और पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने उक्त गिरोह के सदस्यों को बस से थाना डिवीजन नंबर 2 पहुंचाया। 

एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि महिला गिरोह की सदस्यों ने कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रधान विकास महाजन बंटी की जेब से 91 हजार चुराने और भंडारे के दौरान टिंबर मर्चेंट के 46 हजार चुराने समेत अन्य वारदातों को कबूल किया है पर रिकवरी नहीं हो पाई है। आरोपी महिलाओं की पहचान अर्पिता, सरिता, अर्शना, प्रिया, सीरत और चंदा निवासी झारखंड के जिला रांची और बिलासपुर के रूप में हुई है। 

एसएचओ ने बताया कि उक्त महिलाएं कभी गुरदासपुर के रामनगर और कभी टांडा रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियां बनाकर रहती थीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं का रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और भी वारदातों का पता लगवाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें