फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar News: सेक्टर छह में थाना बनाने का विरोध, लोग धरने पर बैठे, काम भी रुकवाया

Tue, 08 Nov 2022 12:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

लोगों का कहना है कि जब सेक्टर में थाने के निर्माण की खातिर अलग से स्थान गुरुग्राम रोड पर निर्धारित है तो उस स्थान पर थाना क्यों नहीं बनाया जा रहा है? हुडा के अधिकारियों ने पार्क व स्कूल की जमीन थाने को क्यों दी है? यह सेक्टरवासियों की समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में लोग थाने के निर्माण के विरोध में उतर आए हैं। यहां लोगों ने धरना भी शुरू कर दिया है। दरअसल, हुडा ने सेक्टर छह में थाने के निर्माण की खातिर प्ले स्कूल और पार्क की जमीन को दिया है। अब सेक्टर वासियों ने हुडा के इसी फैसले का जमकर विरोध किया और पार्क में धरना शुरू कर दिया है। वहीं थाने के लिए यहां पर सामग्री भी लाई गई है और ठेकेदार भी यहां पर पहुंच गया है। सेक्टर वासियों ने अभी काम रुकवा दिया है।

विज्ञापन


सेक्टर वासियों का कहना है कि पुलिस थाने के लिए सेक्टर में अलग से जमीन दी गई थी। वहां पर थाना बनाने के बजाय पार्क नंबर तीन की 1150 व प्ले स्कूल की 950 वर्ग गज जगह थाने को दी गई है। उनका विरोध इस बात को लेकर है कि विकसित पार्क और स्कूल के स्थान पर थाना बनाया जा रहा है। इसके विरोध में सेक्टरवासी बुधवार को एसपी व डीसी को ज्ञापन भी देंगे। जब तक थाने का स्थान नहीं बदला जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि जब सेक्टर में थाने के निर्माण की खातिर अलग से स्थान गुरुग्राम रोड पर निर्धारित है तो उस स्थान पर थाना क्यों नहीं बनाया जा रहा है? हुडा के अधिकारियों ने पार्क व स्कूल की जमीन थाने को क्यों दी है? यह सेक्टरवासियों की समझ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें