फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद नहीं अब कुछ, गांधीजी के बारे में भूल गए सब कुछ...5 सवाल No जवाब

Tue, 03 Oct 2017 11:31 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
gandhi ji
विज्ञापन
याद नहीं अब कुछ, गांधीजी के बारे में भूल गए सब कुछ। ये सच है और ज्यादा हैरानी की बात ये है कि कांग्रेसियों को ही उनके बारे में जानकारी नहीं। चंडीगढ़ में दिग्गज राजनेताओं से गांधीजी को लेकर कुछ सवाल पूछे गए, लेकिन वे सही ढंग से जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


गांधी जयंती के मौके पर अमर उजाला ने प्रमुख दलों के 12 प्रमुख नेताओं और पार्षदों से महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े 5 सवाल पूछे जिनमें से 90 प्रतिशत को यह नहीं पता था कि असहयोग आंदोलन कब शुरू हुआ, इनमें मेयर, पूर्व मेयर, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस-भाजपा अध्यक्ष और पार्षद भी शामिल हैं।

लेकिन गांधी से जुड़े बाकी सवालों का सभी ने सटीक जवाब दिया। इन नेताओं ने माना कि वह अपने जीवन में बापू के बताए आदर्शों का पालन करते हैं।

गांधीजी की पत्नी के नाम पर अटके
12 में से छह नेताओं से जब महात्मा गांधी की धर्मपत्नी का नाम बताने के लिए कहा गया तो आधा दर्जन से ज्यादा नेता सवाल के बाद चंद सेकेंड के लिए अटक गए। लेकिन बाद में वह सही जवाब देने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन भी गांधीजी की धर्मपत्नी का नाम नहीं बता पाए हालांकि उन्होंने असहयोग आंदोलन कब शुरू हुआ इसका सही जवाब दिया। आप के संस्थापक सदस्य विक्रम सिंह पुंडीर भी गांधी जी की पत्नी का नाम नहीं बता पाए। उन्हें असहयोग आंदोलन के शुरू होने वाले वर्ष की भी जानकारी नहीं थी।

कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं पता क्या थे महात्मा गांधी के अंतिम शब्द

mahatma gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने 5 में से 4 सवालों का जवाब बिलकुल ठीक दिया। जबकि उन्हें यह नहीं पता था कि मरते वक्त गांधीजी के अंतिम शब्द क्या थे। 12 में से 11 नेताओं ने इसका जवाब सही दिया।

मेयर को नही पता था कि कहां हुआ गांधीजी का जन्म
नगर निगम की मेयर आशा जसवाल ने महात्मा गांधी का जन्म स्थान अहमदाबाद बताया, जो कि गलत है। जब मेयर को बताया गया कि सही जवाब पोरबंदर है तो उन्होंने कहा जल्दबाजी में गलती हो गई।

मेयर ने बताया कि वह पोरबंदर में उस स्थान पर भी जा चुकी हैं, जहां पर गांधीजी का जन्म हुआ था। जबकि भाजपा पार्षद कैंथ ने पहले गलत जवाब दिया लेकिन तुरंत ही सही जवाब भी दे दिया।

गांधीजी को किसने मारा, सबको पता
महात्मा गांधी की हत्या किसने की यह सवाल भी अमर उजाला की ओर से राजनीतिक दलों के नेताओं को पूछा। इस सवाल का जवाब सभी नेताओं ने सही दिया।
विज्ञापन

अधिकतर ने 4 का सही उतर दिया

mahtma gandhi assassination
आप के संस्थापक सदस्य को छोड़कर बाकी सभी ने 5 में से 4 सवालों का जवाब सही दिया। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, मेयर आशा जसवाल, पूर्व मेयर अरुण सूद, पूर्व मेयर सुभाष चावला, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद देवेश मोदगिल, भाजपा पार्षद सतीश कैंथ, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि शर्मा, कांग्रेस महासचिव एचएस लक्की और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरमेल केसरी का नाम शामिल है।

यह पूछे गए थे सवाल----------------------सही जवाब
महात्मा गांधी का जन्म कहां पर हुआ---------पोरबंदर, गुजरात
गांधी की पत्नी का क्या नाम है---------------कस्तूरबा गांधी
गांधी की हत्या किसने की-------------------नाथू राम गोडसे
गांधी ने असहयोग आंदोलन कब शुरू किया-----अगस्त 1920
गांधी मरते वक्त क्या बोले थे----------------------हे राम....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें