फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत के सरेंडर पर बोले पंचकूला कमिश्नर- हमें जानकारी नहीं, आई तो बता देंगे

Tue, 03 Oct 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
honeypreet
विज्ञापन
38 दिन से फरार राम रहीम की 'दुलारी' हनीप्रीत के आज सरेंडर करने की बात कही जा रही है, लेकिन पंचकूला पुलिस कमिश्नर इस बारे में कुछ और ही कह रहे हैं। कमिश्नर एके चावला से जब हनीप्रीत के सरेंडर के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी हमारी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ या हनीप्रीत आई तो बता दिया जाएगा। अगर हनीप्रीत सरेंडर कर रही है तो हमारी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन

  Moment we have info, we'll let you know. Our arrangements in this regard are active: Panchkula Police Comm. on if #HoneyPreet will surrender pic.twitter.com/OK23yoLr46 — ANI (@ANI) October 3, 2017
विज्ञापन

अचानक सामने आई, चैनल को दिया इंटरव्यू

हनीप्रीत - फोटो : SELF
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत अचानक सामने आ गई है। एक न्यूज चैनल को उसने इंटरव्यू दिया और पूरे मामले पर खुलकर बात की। राम रहीम के साथ रिश्ते पर भी हनीप्रीत ने काफी कुछ कहा। हनीप्रीत ने इंटरव्यू में खुद को बेगुनाह बताया है।

वहीं दूसरी ओर, इस इंटरव्यू के बाद हनीप्रीत के सरेंडर करने की बात कही जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, हनीप्रीत चंडीगढ़ पहुंच चुकी है और वह हाईकोर्ट में या पंचकूला अदालत में सरेंडर कर सकती है।

बता दें कि 25 अगस्त को साध्वी रेप केस में राम रहीम को दोषी करार दिया गया ​था। उसके बाद बाबा के समर्थकों ने पंचकूला में खूब ​हिंसा की और उपद्रव मचाया। इन दंगों में 41 लोग मारे गए थे, तब से हनीप्रीत फरार चल रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें