हाथों में झाड़ू थामकर सफाई करते सेक्टर-46 के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की स्वच्छता की पोल खुलने के बाद शहर के नागरिकों ने अपने सेक्टर को स्वच्छ बनाने की शुरुआत कर दी है। सेक्टर-46 ए के निवासियाें ने नई पहल करते हुए घरों की गलियाें में सफाई करनी शुरू की। सेक्टर निवासी शेखर मोदगिल की अगुवाई में युवाओं, कामकाजी लोगों, सीनियर सिटीजंस ने खुद हाथाें में झाड़ू उठाकर सफाई की।
यह भी पढ़ें : हरियाणा में बेकाबू डेंगू: सात साल का रिकॉर्ड टूटा, 10 हजार से अधिक मामले, सात जिले बने हॉटस्पॉट
मोदगिल ने बताया कि उनके साथियाें ने सफाई अभियान सेक्टर- 46ए के मकान नंबर- 1 से लेकर 213 नंबर तक चलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में पिछड़ने के बाद अब शहर के निवासियों का फर्ज बनता है कि वह खुद मोर्चा संभाले और अपने आसपास गंदगी को साफ करें।
यह भी पढ़ें : संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य बोले: पीएम ने बढ़िया कदम उठाया, लेकिन अभी स्वागत वाली बात नहीं, बैठक में टिकैत नहीं पहुंचे
सफाई अभियान में सीनियर सिटीजंस में मुल्खराज, ओपी गुप्ता, भाग सिंह, सुनील, बी.के महेंदरू, मक्कख सिंह, वहीं युवा वर्ग में लव, कुश, युवी, राजबीर और मानसी शामिल रहे।