फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan-3: मोहाली में छात्रों संग शिक्षा मंत्री ने देखी लैंडिंग, लुधियाना में ISRO की सफलता पर जश्न

Wed, 23 Aug 2023 07:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/मोहाली (पंजाब)

सार

लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मुंह मिठा कराया। वहीं ढोल की थाप पर भंगड़ा किया। राष्ट्रीय झंडा लहराकर भी खुशी जाहिर की। शास्त्री नगर में बीसीएम आर्य सीनियर सेंकेडरी स्कूल, सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज में लाइव प्रसारण का इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
खुशी मनाते एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के सेक्टर-70 स्थित मेरिटोरियस स्कूल में बुधवार को चन्द्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखने के लिए स्कूल प्रबंधकों की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित कराया गया। इस अवसर पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखी। उधर, लुधियाना में लोगों ने इसरो की सफलता पर जश्न मनाया। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री बैंस के स्कूल में पहुंचते ही स्कूल की प्रिंसिपल ऋतु शर्मा और मोहाली की डीईओ डॉ. गिन्नी दुग्गल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्कूल में बच्चों की ओर से बनाए गए चन्द्रयान-3 के मॉडल देखे और इनकी सराहना की। वहीं, उन्होंने मॉडलों को देखते हुए विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे। शिक्षा मंत्री बोले कि चन्द्रयान-3 की लैंडिंग को देखकर स्कूल में बच्चों और स्कूल की टीचर का उत्साह देखने लायक था।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस चन्द्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए जब हॉस्टल के हॉल में पहुंचे तो वहां पर स्कूल स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। वहीं, उन्होंने बीच-बीच में बच्चों से सवाल भी पूछे। जब छह बजकर चार मिनट पर चन्द्रयान-3 लैंड हुआ तो बच्चों और शिक्षा मंत्री ने तालियां बजाकर वैज्ञानिकों की उपलब्धि का स्वागत किया। स्कूल के बच्चे कई दिनों से चन्द्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बहुत जोश से भरे थे। वहीं उन्होंने अपना जोश चन्द्रयान-3 के मॉडल को बनाने में भी दिखाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में छात्रों संग शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने देखी चंद्रयान-3 की लैंडिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देश को आगे बढ़ता देखना अच्छा अनुभव

देश को आगे बढ़ता देखना और चन्द्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को देखना एक अच्छा अनुभव रहा है। पिछली बार जब चन्द्रयान-2 की लैंडिंग नहीं हुई तो बहुत दुख हुआ था लेकिन इस बार सब कुछ अच्छे से चल रहा है। वहीं देश आगे बढ़ रहा है जिससे बहुत खुशी होती है। - कोमलजीत सिंह, विद्यार्थी।

लैंडिंग के दिन का किया इंतजार

लॉन्चिंग वाले दिन से ही लैंडिंग का इंतजार था। इसके साथ ही स्कूल में बहुत से विद्यार्थियों ने चन्द्रयान-3 के मॉडल भी बनाए थे। इससे इस मिशन के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। यह एक बहुत ही अलग अनुभव था। - मनप्रीत कौर, विद्यार्थी।

आज का दिन त्योहार से कम नहीं

सफलतापूर्वक लैंडिंग का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। जब चन्द्रयान-3 ने लैंडिंग की तो आंखों से खुशी के आंसू भी छलक उठे। इस दिन को खास बनाने में शिक्षा मंत्री का स्कूल में आकर बच्चों के साथ बैठकर लैंडिंग देखना अलग अनुभव था। - ऋतु शर्मा, प्रिंसिपल, मेरिटोरियस स्कूलष

लुधियाना में झूम लोग

चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफलतापू्र्वक उतरने पर लुधियाना में जश्न जैसा माहौल है। लोगों में पर्व जैसा उत्साह देखने को मिला। लुधियाना में कई स्कूल, कॉलेज और होटल व घरों में लाइव प्रसारण लोगों ने देखा। जैसे ही चंद्रयान ने सफल लैंडिंग की उनका उत्साह दोगुना हो गया। देखते ही देखते लोग झूमने लगे। लोगों ने खूब भगड़ा किया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, हर-हर महादेव जयघोष के जयकारे लगा अपनी खुशी का इजहार किया।

लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और मुंह मिठा कराया। वहीं ढोल की थाप पर भंगड़ा किया। राष्ट्रीय झंडा लहराकर भी खुशी जाहिर की। शास्त्री नगर में बीसीएम आर्य सीनियर सेंकेडरी स्कूल, सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज में लाइव प्रसारण का इंतजाम किया गया था। बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखी।

छात्रों ने इन खुशी के पलों पर डांस किया और भारत माता के जयकारे लगाए। शिवा जी नगर में हिंदु सिख जाग्रति सेना के कार्यालय में अध्यक्ष प्रवीण डंग समेत अन्य ने खुशी मनाई। उन्होंने देशवासियों को चंद्रयान की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान की सफलता से देश का नाम विश्व में ऊंचा हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें