फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाढ़ से बेहाल लोगों और पशुओं की जान बचाने के लिए चंडीगढ़ से पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में आई बाढ़ से बेहाल लोगों की मदद के लिए शहर के लोग पहुंचे हैं। आर्थिक मदद के साथ साथ सामान और पशुओं की चारा का भी इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-38 के गुरुद्वारा संतसर साहिब के संत बाबा सरूप सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह और उनकी टीम लोगों की मदद के लिए पंजाब के अजनाला, गुरदासपुर, डेरा बाबा नानक पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों की मदद की। इसमें पशुओं के लिए चारा, फीड, दवाइयां, पानी, राशन आदि दिए गए। गुरुद्वारा साहिब के सेवादार रणबीर सिंह ने बताया कि काफी संख्या में संगत मदद के लिए आगे आई है।
गांव दड़वा के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी अपनी टीम के साथ गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक पाकिस्तान की सीमा के साथ लगते कई गांव में सहायता के लिए गए हैं। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता की है।
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि गुरदासपुर के कई गांव जिसमें शिकर मशियां, हारुवाल, डेरा बाबा नानक, पखोके टहली साहिब हैं, वहां जाकर लोगों की मदद की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें