फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला के बालियां छीनने वाले स्नैचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। महिला से बालियां छीनने वाले बाइक सवार स्नैचर को मनीमाजरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजीव कालोनी, सेक्टर-17 पंचकूला निवासी पंकज निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छीनी गई बालियां और वारदात में इस्तेमाल बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

31 अगस्त को मनीमाजरा स्थित डीसी मोंटेसरी स्कूल के पास सुधा देवी से अचानक बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर कान की बालियां छीन ली थी और भाग गया था। घटना के बाद महिला ने इसकी शिकायत मनीमाजरा थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से पता चला कि स्नैचर वारदात के बाद पंचकूला की ओर भागा है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी सबूतों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी पंकज को दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपित पंकज पर पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है। उसके खिलाफ लालडू पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। पुलिस का मानना है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें