बिगड़ा पोश्चर दे रहा मर्ज
प्रो. मंदीप ढिल्लों ने बताया कि हाई हील से कमर, कूल्हे, कंधे और रीढ़ का पूरा भार पंजों पर आ जाता है। इससे शरीर का पोश्चर बिगड़ जाता है, जो पैर और कमर में दर्द का कारण बनता है। जितनी ज्यादा हील होती है, पैरों के आगे के हिस्से पर उतना ही ज्यादा भार पड़ता है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों में हाई हील्स पहनने से विकास रुक सकता है। हड्डियों में दर्द व टेढ़ापन भी आ सकता है। इसके साथ ही हील्स पहनने पर बार-बार चोट लगने या फ्रैक्चर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- ऊंची हील पहनने से शरीर का संतुलन बिगड़ता है। लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से बचें।
- घंटों तक लगातार एक ही मुद्रा में खड़े या बैठे न रहें, अगर लगातार बैठकर काम करते हैं तो हर 45 मिनट पर उठकर घूमें।
- हमेशा अपना वजन नियंत्रित रखें। इससे गठिया और जोड़ों के दर्द से भी बचा जा सकता है।
- कैल्शियम युक्त भोजन लें, पैदल चलें और नियमित व्यायाम करें ताकि हड्डियों का घनत्व बढ़ सके।
- एयरहोस्टेस, एचआर, रिशेप्सनिस्ट जैसे विभिन्न पेशों में महिलाओं को हील पहननी पड़ती है तो बीच-बीच में समय मिलने पर हील्स को उतारकर थोड़ी देर के लिए पैरों को आराम दिया जाना चाहिए।