फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती गर्मी सताए तो स्वीमिंग पूल में जाएं, पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, वरना पछताएंगे

Tue, 21 May 2019 01:43 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मियां आते ही ट्राइसटी में स्वीमिंग के जरिए अपने को चुस्त और फिट रखने की होड़ सी लग गई है। वास्तव में गर्मी से निजात पाने के लिए स्वीमिंग पूल से बेहतर जगह और क्या हो सकती है। इतना ही नहीं किसी भी खेल स्पर्धा में खिलाड़ी की फिटनेस के लिए में स्वीमिंग का रोल अहम रहता है। गर्मियां शुरू हो चुकी है। चंडीगढ़ में यूटी प्रशासन की ओर से बेहतरीन स्वीमिंग पूल बनाए हैं।
विज्ञापन


इनमें इंडोर पूल भी शामिल हैं, जिनमें हर मौसम में तैराकी की जा सकती है और बड़े टूर्नामेंट भी बिना किसी रुकावट के कराए जा सकते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी में आउट डोर और इंडोर स्वीमिंग पूल हैं। वहीं चंडीगढ़ क्लब और चंडीगढ़ प्रेस क्लब में भी प्राइवेट पूल हैं। इसके अलावा यूटी खेल विभाग के सेक्टर- 23 में दो स्वीमिंग पूल हैं। इनमें एक आउटडोर है और एक ऑल वेदर स्वीमिंग पूल हैं।

 

यूटी खेल विभाग: सेक्टर-23 का ऑल वैदर स्वीमिंग पूल
यह है मेंबरशिप फीस
छात्र-----1800 रुपये
गैर छात्र---3500 रुपये

सेक्टर-23 का मिनी स्वीमिंग पूल
छात्र------1500 रुपये
गैर छात्र---3000 रुपये
सेक्टर 23 में स्थित दोनों स्वीमिंग पूल यूटी शिक्षा विभाग के अंदर आते हैं। इनमें तैराकी शुरू हो चुकी हैं।  इसके लिए फार्म ऑनलाइन मिलते हैं। इसके लिए फीस सेक्टर- 42 स्थित यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में जमा कराई जा सकती है। वहीं नए बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 38, 50, 56 में अगले कुछ ही दिनों में स्वीमिंग शुरू हो जाएगी।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का इंडोर स्वीमिंग पूल सेक्टर- 43, 34
छात्र-------1800 रुपये अप्रैल से अक्टूबर
गैर-छात्र----3500 रुपये अप्रैल से अक्टूबर
सेक्टर- 43 गवर्नमेंट स्कूल के अंदर स्पोर्ट्स कांपलेक्स में इंडोर स्वीमिंग पूल को बनाया गया है। इसे स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से चलाया जा रहा है।

पंजाब यूनिवर्सिटी
पीयू कैंपस छात्रों से 75 रुपये प्रति महीना
यूनिवर्सिटी फैकल्टी, नॉन-टीचिंग कर्मी, पीयू से एफिलेटिड कॉलेज, मेंबर्स एलमुनि रिलेशन ,पीयू के रिटायर्ड कर्मी, 200 प्रति माह
आउट साइडर्स के लिए 1500 रुपये प्रति माह

 

चंडीगढ़ क्लब
इसमें केवल क्लब के सदस्यों को ही स्वीमिंग करने की इजाजत हैं।  मेंबर्स के लिए 3 हजार रुपये की सेशन की कुल फीस के साथ ही 500-600 रुपये महीने की अलग से फीस ली जाती हैं।

लेक क्लब
लेक क्लब में केवल क्लब के सदस्यों को ही स्वीमिंग करने की इजाजत है। यहां पर 15 अप्रैल से स्वीमिंग शुरू होने जा रही। यहां पर मेंबर्स से 700 रुपये एक महीने की फीस ली जाती हैं।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब
स्वीमिंग पूल में 10 अप्रैल से मेंबर और बाहर के लोगों तैराकी का लुफ्त उठा सकता हैं। क्लब मेंबर के लिए200 रुपये फीस रखी है। जबकि आउट साइर्ड्स केलिए 1600 रुपये फीस रखी गई है। इसके साथ ही कोच की फीस अलग से 700 रुपये देनी होगी
विज्ञापन

इन चीजों का रखें ख्याल

- स्वीमिंग का इच्छुक व्यक्ति मेडिकल फिट होना जरूरी
- स्वीमिंग पूल में सफाई का ध्यान रखे
- तैराकी शुरू करने से पूर्व शरीर के तापमान में तालमेल बिठाने के लिए शॉवर लेना अनिवार्य
- तैराकी कॉस्टयूम के साथ पूल में उतारना
- तैराकी सेंटर में सुरक्षा के दृष्टिगत लाइफ गार्ड की मौजूदगी भी सुनिश्चित करें
- कोच की मौजूदगी में पूल में दाखिल हों
- खाने पीने की चीजें साथ में लेकर ना जाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें