शिव कुमार बटालवी की याद में पेसिंल स्केच प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के नामी कवि स्वर्गीय शिव कुमार बटालवी की याद में पेंसिल स्कैच प्रदर्शनी आयोजित की गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए सेक्टर-17 स्थित स्थानीय प्रधान कार्यालय (एलएचओ) में यह प्रदर्शनी लगाई।
दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी दिनेश बहादुर सिंह ने किया। प्रदर्शनी में लगाए गए सभी पेंसिल स्कैच बैंक के ही उप प्रबंधक एचएस सोहल ने बनाए हैं। एसबीआई के पूर्व कर्मचारी रहे शिव कुमार बटालवी की याद में बैंक हर साल उनकी याद में कार्यक्रम आयोजित करता है।
इस प्रदर्शनी में एचएस सोहल ने बटालवी की यादों को समेटा है। उन्होंने बटालवी के प्रसिद्घ हस्तियों के साथ खींचे गए फोटो के स्कैच बनाए हैं। साथ ही उनके देशभक्ति, प्रेम, वियोग, विरह, हास्य आदि विषयों पर लिखी कविताओं को भी प्रदर्शित किया है।