पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पेंचक सिलाट सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के आखिरी दिन रविवार को खिलाड़ी रोचक मुकाबलों में जीत दर्ज कर पदक जीतने में कामयाब रहे। दो दिवसीय चैंपियनशिप का समापन सेक्टर-42 स्थित खेल परिसर में हुआ।
इस दौरान कल्पना ने 45-50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उसने फाइनल में किरण को हराया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में कल्पना ने डॉली और किरण ने संजना को हराया था। वहीं पूजा ने 40-45 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। तीसरे स्थान के लिए कोमल और सिमरन को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। पेंचक सिलाट सीनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ ने करवाया था। एसोसिएशन ने चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया।