फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक इस सत्र में शुरू कर रहा एमटेक के तीन नए कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) इस सत्र में एमटेक के तीन नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। सभी एमटेक कोर्स के जैसे इन कोर्सेज में भी गेट परीक्षा के तहत दाखिला दिया जाएगा। पेक एरोस्पेस इंजीनियरिंग, एनर्जी सिस्टम और हेल्थकेयर इंफारमेटिक्स विभाग में एमटेक के कोर्स शुरू कर रहा है। संस्थान ने दाखिला प्रक्रिया की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

पेक निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया ने बताया कि इस बार संस्थान की ओर से तीन ब्रांच में एमटेक कोर्स की शुरुआत की गई है। इससे पहले संस्थान में कुल 12 विभागों में एमटेक का कोर्स करवाया जा रहा था। जहां वर्तमान में 290 छात्र एमटेक की डिग्री कर रहे हैं। तीनों नए कोर्स में प्रति कोर्स 18 सीटें रखी गई हैं। इस बार संस्थान की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि एमटेक के छात्रों को छात्रावास की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। अभी तक सिर्फ बीटेक के छात्रों को ही छात्रावास दिया जाता था। इसे लेकर ज्वालामुखी हॉस्टल की मांग को लेकर यूटी प्रशासन और केंद्र को पत्र लिखे गए हैं। पेक ने कई दशक पहले अपने ज्वालामुखी हॉस्टल को किराए पर दे दिया था। यहां अब राजीव गांधी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। निदेशक डॉ. सेतिया ने कहा कि हमने प्रशासन को प्रस्ताव दिया है कि केंद्र के छात्र भी पेक के छात्रों के साथ रह सकेंगे। ऐसे में दोनों संस्थानों के छात्रों को लाभ होगा।
पेक के पांच कोर्स को मिली एनबीए मान्यता
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच कोर्स को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडेशन की मान्यता मिल गई है। इसमें प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बीटेक कोर्स को मान्यता दी गई है। पेक को इन कोर्सों को लेकर 30 जून तक ही मान्यता थी। अब इसे तीन वर्षों तक बढ़ाकर वर्ष 30 जून 2025 तक मान्यता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें