फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेक में बीटेक दाखिले शुरू, जेईई मेंस रैंक पर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने 2 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया है। इच्छुक विद्यार्थी अब पेक की करीब 900 सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई एडवांस 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

कॉलेज में प्रवेश जेईई मेंस 2026 की रैंक के आधार पर जोसा काउंसलिंग और इसके बाद सीएसएबी स्पेशल राउंड के माध्यम से किया जाएगा। दाखिले के लिए विद्यार्थियों का 12वीं कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। पेक में कुल सीटों का 50 प्रतिशत हिस्सा होम स्टेट कोटा के तहत उन विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है जिन्होंने 12वीं की परीक्षा चंडीगढ़ से उत्तीर्ण की है। शेष 50 प्रतिशत सीटें ओपन स्टेट कोटा के तहत देशभर के छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया जोसा के राउंड समाप्त होने के बाद पेक द्वारा अलग से आयोजित की जाएगी। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) सबसे लोकप्रिय शाखा मानी जा रही है। इसके अलावा सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, एयरोस्पेस, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की भी काफी मांग रहती है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल देखें और पेक की वेबसाइट पर दाखिले से संबंधित नवीनतम अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जोसा के माध्यम से देश के 138 प्रमुख तकनीकी संस्थानों, जिनमें आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी संस्थान शामिल हैं, में दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें