मौसम की मार के चलते रेलवे ने चंडीगढ़ से पाटलीपुत्र जाने वाली ट्रेन को 15 फरवरी तक बंद कर दिया है। ये ट्रेन 31 दिसंबर से बंद है। हालांकि इसकी घोषणा रेलवे ने दो माह पहले कर दी थी।
पाटलीपुत्र ट्रेन चंडीगढ़ से सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को चलती है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात को साढ़े नौ बजे चलती है और अगले दिन रात को सवा आठ बजे दानापुर पहुंचती है।
वहीं चंडीगढ़ से लुधियाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह ट्रेन 31 दिसंबर तक थी लेकिन अब 31 जनवरी तक चलेगी। इससे लुधियाना जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
यह ट्रेन लुधियाना से सुबह 9 बजे चलकर दोपहर 12.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। फिर दोपहर एक बजे चंडीगढ़ से चलकर 3:25 बजे लुधियाना पहुंचाती है। चंडीगढ़ से लुधियाना का किराया महज 25 रुपये है।