फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लश्कर के आतंकियों के साथी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पठानकोट पुलिस, सात दिन होगी गहन पूछताछ

Fri, 09 Dec 2022 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

जानकारी के मुताबिक हथियारों की सप्लाई पाकिस्तान से अमृतसर बार्डर पर हुई। जहां से हथियार कश्मीर घाटी ले जाने थे। बताया जा रहा है कि आतंकियों से पूछताछ में सामने आया था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व कांस्टेबल ने उन्हें पंजाब से उक्त हथियारों की खेप एकत्रित करने को कहा था।
विज्ञापन
रमीज राजा का पठानकोट सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने ले जाते पुलिस जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो वर्ष पहले झाकोलाहड़ी फाटक के पास से पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के साथी को पठानकोट पुलिस जम्मू-कश्मीर से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपी रमीज राजा को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सात दिन का रिमांड लिया है। इससे पहले आरोपी का पठानकोट सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि जून 2020 में दो आतंकियों को पुलिस ने 10 ग्रेनेड, एके-47, 60 कारतूस और दो मैगजीन समेत गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने लश्कर के तीसरे आतंकी जावेद अहमद बट्ट निवासी गांव शिरमल जिला शोपियां को गिरफ्तार किया था जबकि रमीज राजा तब से फरार चल रहा था। शोपियां जिला के गांव लितर निवासी रमीज राजा को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। 

2020 में पकड़े गए आतंकियों से रमीज राजा के तार जुड़े होने के कारण पठानकोट पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रमीज राजा ने उक्त आतंकियों को अमृतसर से हथियारों की खेप अनंतनाग पहुंचाने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू पुलिस का पूर्व कांस्टेबल भी साजिश में था शामिल
जानकारी के मुताबिक हथियारों की सप्लाई पाकिस्तान से अमृतसर बार्डर पर हुई। जहां से हथियार कश्मीर घाटी ले जाने थे। बताया जा रहा है कि आतंकियों से पूछताछ में सामने आया था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व कांस्टेबल ने उन्हें पंजाब से उक्त हथियारों की खेप एकत्रित करने को कहा था। पूर्व कांस्टेबल इशफाक अहमद डार उर्फ बशीर अहमद खान जोकि 2017 से फरार है और मौजूदा समय में घाटी में लश्कर का सक्रिय सदस्य है। 

2020 में मिली थी बड़ी सफलता 
पठानकोट पुलिस को 2020 में उस समय बड़ी सफलता मिली थी जब पुलिस ने श्रीनगर के शोपियां के गांव हफसरमाल निवासी 26 वर्षीय आमिर हुसैन बानी और जिला शोपियां के थाना जायनापोरा, गांव शरमाल निवासी 27 वर्षीय वसीम हसल बानी को गिरफ्तार किया। तब सामने आया था कि उक्त आतंकी अमृतसर से भारी असलहा ट्रक में छिपाकर कश्मीर घाटी ले जा रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें पठानकोट में ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आतंकियों से 10 ग्रेनेड, एक एके-47 और 2 मैगजीन में 60 कारतूस भी बरामद किए गए थे। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने माना है कि उन्होंने तय योजना के मुताबिक अमृतसर के मकबूलपुरा-वल्ला रोड पर सब्जी मार्केट के पास से दो अज्ञात लोगों से उक्त हथियार लिए। उन्होंने पूछताछ में यह भी बताया था कि पंजाब के इस टूर में उन्होंने 20 लाख से अधिक की हवाला राशि भी एकत्रित की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें