फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पठानकोट के किसान की बेटी बनी भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित....
विज्ञापन


-माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की कैडेट रहीं पल्लवी राजपूत का भारतीय सेना में चयन
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) फॉर गर्ल्स मोहाली की पूर्व कैडेट पल्लवी राजपूत की भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति हुई है। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को पल्लवी ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस परेड का निरीक्षण वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रह्मण्यम ने किया।
विज्ञापन

आर्टिलरी रेजीमेंट में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत पठानकोट जिले के किसान रविंदर सिंह की बेटी हैं। लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पल्लवी की सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा निभाने की इच्छुक राज्य की बेटियों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कदम उठाते हुए सरकार ने माई भागो एएफपीआई में मौजूद ग्रेजुएट विंग के अलावा जुलाई 2023 में लड़कियों के लिए एक एनडीए प्रिपरेटरी विंग की स्थापना भी की है। उन्होंने बताया कि एनडीए प्रिपरेटरी विंग के तीसरे बैच के लिए प्रवेश परीक्षा जनवरी 2025 में रखी गई है। इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू (सेवानिवृत्त) ने लेफ्टिनेंट पल्लवी राजपूत को भारतीय सेना में शानदार भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें