फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल ने मोदी से मांगा भी, तारीफ भी की और सुनाया भी

Sat, 12 Sep 2015 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यहां आयोजित मोदी की रैली में अपने सियासी अनुभव की झलक दिखाते हुए कुछ ही शब्दों में कई निशाने साधे। उन्होंने जहां पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग मानने के लिए मोदी की प्रशंसा की, वहीं किसानों को भी आर्थिक सहायता देने की गुजारिश भी की।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान जय किसान’ के नारे की याद दिलाई। रैली में उम्मीद से कम उपस्थिति का जिक्र करते हुए न केवल पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की तरफ से मोदी से माफी मांगी, बल्कि सियासी निशाना भी साध गए।

सियासी माहिर बादल की इन दोनों बातों को भविष्य की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि किसानों के लिए विशेष पैकेज की बात करके बादल ने एक बार फिर यह दिखाया है कि उन्हें हर पल कृषि क्षेत्र की चिंता है तथा प्रधानमंत्री को भी बिना देरी के इस ओर ध्यान देकर किसानों के ऋण माफ करने चाहिए।
विज्ञापन

कम भीड़ जुटने पर माफी मांग साधा सियासी निशाना

वहीं, रैली में कम भीड़ जुटेने के उनके बयान पर राजनीतिक हलकों में चर्चा आम है कि इस रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से भाजपा की थी। बादल ने यह बात कहकर एक तरह से इस मामले में तीनों राज्यों के भाजपा नेताओं के असफल रहने की ओर इशारा किया।

बादल ने स्पष्ट कहा कि इस रैली में उतनी एकजुटता नहीं हो पाई, जितनी मोदी जैसी शख्सीयत के लिए होनी चाहिए थी। इसके साथ ही बादल ने अपनी बात को संतुलित करते हुए यह भी कह दिया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कई बार बदला। इसीलिए ऐसा हुआ, लेकिन भविष्य में फिर से वह कार्यक्रम बनाएं तो बहुत विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

‘जय जवान जय किसान’ की बात करते हुए बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के बहादुर सैनिकों के लिए लागू की गई वन रैंक एक पेंशन की तर्ज पर आर्थिक रूप से पीड़ित किसानों को कृषि संकट से निकालने के लिए ऐसी ही पहलकदमी करें।

उन्होंने कहा कि यह मोदी ने जय जवान तो कर दिया है, अब बारी जय किसान करने की है। उनकी कुर्बानी भी सैनिकों से कम नहीं है। को-ऑपरेटिव फेडरेलिज्म, नीति आयोग, अमृतसर व जलियांवाला बाग को हेरिटेज दर्जे, एम्स, आईआईएम, स्मार्ट सिटी का जिक्र कर बादल ने मोदी की प्रशंसा की।
विज्ञापन

मोदी ने दी बादल को तवज्जो

प्रधानमंत्री मोदी ने बादल की ओर से किसानों के संबंध में की गई बातों को पूरी तवज्जो दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को समर्पित किए गए इंटरनेशनल एयरपोर्ट को केवल आम यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि किसानों के उत्पाद बाहर भेजने के लिए भी इस्तेमाल किया जाए। तभी उन्हें फसलों का उचित लाभ मिल पाएगा।

इसके साथ ही पंजाब के किसानों के मक्की की फसल की खेती शुरू करने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस बारे में वैज्ञानिकों से बात की है। उनसे कहा है कि वह मक्की से एथेनोल पैदा करने की दिशा में काम करें। इसका पंजाब के किसानों को बहुत लाभ पहुंचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें