फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की दौड़ में पंचकूला पीछे, अब जागे अफसर

Fri, 24 Jul 2015 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की दौड़ में पंचकूला आउट बेशक हो गया, लेकिन इस झटके ने जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन हो या फिर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सभी अब पंचकूला को स्मार्ट बनाने की योजना पर काम करेंगे। अब तक सुस्त पड़ी पंचकूला की टीम अब एकदम मुस्तैदी से काम करने के मूड में है। जिला प्रशासन के अनुसार, आने वाले एक साल में पंचकूला की पूरी तस्वीर बदलने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा सुस्त रहा निगम
एमडीसी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर पांच के अध्यक्ष सुभाष ने कहा कि नगर निगम अलर्ट होता तो पंचकूला की रैंकिंग सुधारी जा सकती थी। किसी भी सिटी की स्मार्टनेस के लिए वहां की सफाई व्यवस्था, सीवरेज और अन्य सुविधाओं को देखा जाता है। इसमें हुडा भी कम जिम्मेदार नहीं है।

अब ले आएं सुधार
पंचकूला सेक्टर-17 एक्सटेंशन के प्रधान महेश नैन ने कहा कि पंचकूला में डेवलपमेंट ज्यादा है, रोड चौड़ी हैं, सुविधाएं हैं, लेकिन सबसे ज्यादा आवश्यक है सर्विसेज। यहां सर्विसेज को बेहतर करना होगा, मेंटीनेंस करनी होगी, तभी पंचकूला को हम स्मार्ट सिटी बना सकते हैं।
विज्ञापन


कोट्स...
पंचकूला को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। यहां विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस बार बेशक पंचकूला पीछे है, लेकिन हमारी कोशिश होगी कि यह स्मार्ट सिटी की दौड़ में आगे रहे।
विज्ञापन

-विवेक आत्रेय, डीसी, पंचकूला।

हमने पंचकूला को स्लम फ्री करने के लिए योजनाएं तैयार कर ली हैं। सिटी को रेहड़ी-फड़ी मुक्त किया जा रहा है। यह स्मार्टनेस की दिशा में एक कदम है।
-विराट, इस्टेट अधिकारी, हुडा, पंचकूला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें