फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नशे या सट्टेबाजी मिलने पर एसएचओ होंगे सस्पेंड'

Fri, 24 Jul 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट बूथ से संचालित हो रहे सट्टे का भंडाफोड़ होने के बाद एडवाइजर विजय कुमार देव एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने सोशल क्राइम पर सख्ती बरतते हुए वीरवार को आदेश जारी किया कि यदि किसी भी एरिया में ड्रग्स, जुआ, सट्टेबाजी और अवैध शराब का मामला सामने आया तो पुलिस अधिकारियों की खैर नहीं।
विज्ञापन


जिस भी एरिया से शिकायत आएगी तो वहां के एसएचओ, एक्साइज इंस्पेक्टर और दूसरे फील्ड आफिसर का तुरंत निलंबित किया जाएगा। साथ ही सीनियर अधिकारियों को चार्जशीट किया जाएगा।

यही नहीं यदि इस अपराध का किसी घर, बूथ या दफ्तर से संचालन हो रहा होगा तो उस प्रापर्टी को सील कर दिया जाएगा और उस प्रापर्टी के मालिक पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एनजीओ, सिटीजन और अन्य लोगों से इन अपराध के खिलाफ संगठित होकर प्रशासन व पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


मेयर की तारीफ की
मनीमाजरा में दौरे के दौरान बातचीत में एडवाइजर ने मेयर पूनम शर्मा ने उनके हौसले और हिम्मत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेयर की तरह चुने गए जन प्रतिनिधियों को अपने-अपने एरिया में इस तरह के अपराध को रोकने के लिए पुलिस के साथ कदम उठाएं।

पुलिस की मिलीभगत के बगैर नहीं चलता ऐसा धंधा
एडवाइजर ने कहा कि उन्हें मालूम है कि इस तरह के धंधे बिना पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना नहीं चल सकते, लेकिन यह अब नहीं होगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की अगर उनके आस पास एरिया में सट्टे व नशा का कारोबार चल रहा है और पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो लोग उनके पास आएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें