फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला हत्याकांड: तीन और गिरफ्तार, पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार भी बरामद

Tue, 21 Mar 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
वरिंद्र हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वरिंद्र हत्याकांड मामले में सीआईए टीम ने सोमवार को देर शाम कॉल की लोकेशन के आधार पर सीजीसी कॉलेज लांडरा के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सीआईए ने हत्या में इस्तेमाल की गई पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान खरड़ के छोटी रशनहेड़ी निवासी मंजोत सिंह उर्फ हैपी (21), लांडरा निवासी जशनप्रीत उर्फ जसां (24) और लांडरा के ही बरमिंदर उर्फ पोली (24) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


डीसीपी अनिल कुमार धवन ने बताया कि स्विफ्ट कार का नंबर पीबी 27सी 8500 है। वरिंद्र हत्याकांड में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले सीआईए टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी मनमीत उर्फ मोंटी सहित हरमनप्रीत, त्रिलोक, तलविंदर और विशाल सैनी को पकड़ा है। वारदात के दिन जिस रिवाल्वर से आरोपियों ने हवाई फायर किए थे, पुलिस उसे एक हफ्ते बाद भी रिकवर नहीं कर पाई है। वरिंद्र की हत्या के दौरान आरोपियों ने रिवाल्वर, गंडासों व कृपाणों का प्रयोग किया था।  
         
पहले होली मनाने के लिए हुए इकट्ठे
जानकारी के अनुसार रिकवर की गई पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में जशनप्रीत और बरमिंदर होली के दिन तलविंदर के घर गए थे। फिर तीनों हरमनप्रीत के पास पहुंच गए। इसके बाद सभी चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में स्थित विशाल सैनी के घर पर मिलते हैं। तलविंदर और हरमनप्रीत आसपास के रहने वाले हैं और दोस्त हैं। जबकि तलविंदर मानकमाजरा गांव का है और हरमनप्रीत खरड़ के संता माजरा का है। बताया जाता है कि सभी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के एरिया में होली खेली और देर शाम मोंटी के घर पहुंच गए। फिलहाल जैसे-जैसे गिरफ्तारी हो रही है, वारदात की स्थिति स्पष्ट होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही ताव में बैठा था मोंटी

- फोटो : File Photo
पहले ही ताव में बैठा था मोंटी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 13 मार्च को वरिंद्र के चचेरे भाई अवतार सिंह से मोंटी की पहले से चल रही चुनावी रंजिश में कुछ बहस हुई थी। इसलिए वह उसे मारने के लिए पहले से ताव में बैठा था। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार सभी आरोपी मोंटी के दोस्त हैं और उसे व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। बता दें कि मनमीत वड़ैच उर्फ मोंटी इनेलो की महिला पार्षद कुलजीत कौर वड़ैच का बेटा है। होली का जश्न मनाने पहुंचे दोस्तों को देख मोंटी गदगद हो गया। उसने इन सभी के साथ मिलकर अवतार की हत्या करने की प्लानिंग रच डाली। लेकिन घर पर अवतार के न मिलने पर उसके चचेरे छोटे भाई वरिंद्र का बेरहमी से कत्ल कर दिया। फिलहाल वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।

सीसीटीवी फुटेज कैद हुए आरोपी            
मोंटी और उसके साथी जब वरिंद्र की हत्या कर गाड़ी से फरार हुए तो घर जाते वक्त किशनगढ़ के गुरुद्वारे के पास उन्होंने गाड़ी में हथियारों की अदला बदली की। इस दौरान सभी आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। हालांकि गाड़ी के शीशे पर फिल्म चढ़ी होने के कारण ड्राइविंग सीट पर बैठे आरोपी की शक्ल फुटेज में साफ नहीं है।

यह है हत्याकांड
13 मार्च को होली की रात 22 वर्षीय वरिंद्र का दस से अधिक हमलावरों ने बर्बरता से कत्ल कर दिया था। उसे सकेतड़ी स्थित घर से उठाकर हमलावर कार से मुंह के बल घसीटते हुए एक किलोमीटर तक ले गए थे। हमलावरों में मुख्य आरोपी मोंटी इनेलो पार्षद का बेटा है। हमले की वजह चुनावी रंजिश बताई जाती है। मोंटी अपने साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर वरिंद्र के ममेरे भाई अवतार से बदला लेने आया था। लेकिन वरिंद्र के घर से बाहर आने पर वे उसे ही उठाकर ले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें