फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट डांस में वर्ल्ड रिकार्ड बनाना चाहते हैं ये युवा

Mon, 30 Jun 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरोबिक्स कैटेगरी में सबसे तेज डांस के अपने ही रिकार्ड को तोड़ने के इरादे के साथ राग टीम सेक्टर-11 स्थित बर्न जिम में जबरदस्त प्रस्तुति दी। राग टीम लिमका बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स 2014 में पहले ही जगह बना चुकी है।
विज्ञापन


इस टीम ने एयरोबिक्स डांस कैटेगिरी में 190-200 बीपीएम (बीट्स पर मिनट) की स्पीड से प्रस्तुति देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उसने प्रति सेकेंड एक साथ तीन डांस मूवमेंट दिखाई थी।

अब लिमका बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड-2015 में नया रिकॉर्ड बनाने के लिए राग टीम ने ज्यूरी सदस्यों के टीम के आगे जबरदस्त प्रस्तुति दी।

टीम ने अपनी प्रस्तुति में स्टाइल, डांस, एनर्जी और हारमनी का अद्भुत मिश्रण पेश किया और बिना किसी ब्रेक के लगातार दो घंटे प्रस्तुति दी।

राग टीम में सभी प्रोफेशनल्स हैं, जिनमें मनीष राणा टीम लीडर और एक सर्टिफाइड डांस एयरोबिक्स ट्रेनर हैं। इनके अलावा टीम में मलिया अनाम, एशनी पराशर और रुचि छाबड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन


टीम लीडर मनीष राणा ने बताया कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे रोजाना तीन घंटे अभ्यास करते हैं। वे हमेशा गर्ल्स पावर पर यकीन करते हैं, इसलिए उन्होंने अपने टीम में तीन लड़कियों को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें