फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलसौरा मर्डर केस: सुराग दो, एक लाख लो

Fri, 06 Dec 2013 01:44 AM IST
सुशील राज
विज्ञापन
विज्ञापन
पलसौरा बेबी मर्डर केस की जांच मे जुटी चंडीगढ़ पुलिस के हाथ पांच दिन बाद भी कातिल के गिरेबां तक नहीं पहुंच पाए हैं। आखिरकार पुलिस ने बेबी के कातिल का सुराग देने वाले के लिए पुरस्कार की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी नौनिहाल सिंह ने अमर उजाला संवाददाता को बताया कि बेबी मर्डर केस में कातिल का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। सुराग देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

गौरतलब हो कि बीते दिन मामले की जांच में जुटी एसआईटी की टीम ने पलसौरा और उसके आसपास के सभी उन लोगों का रिकार्ड खंगाला लिया है जो पहले किसी न किसी वारदात में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही बुधवार को भी पलसौरा में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। बेबी के घर के पास जितने भी किराएदार रह रहे हैं उनसे पूछताछ की गई है। सूत्रों का कहना है कि तीन पेठे का कारोबार करने वालों से भी पूछताछ की गई है।

पहले पुलिस ने नहीं दिखाई तेजी
गांव निवासियों के अनुसार, बच्ची के गायब होने से पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई। 27 नवंबर से बच्ची के गायब होने की पलसौरा पुलिस चौकी ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन उस दिन घर के पास कहीं पर भी सर्च नहीं की न ही आसपास के घरों में तलाशी ली।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि जितना पुलिस हत्या होने के बाद जांच में तेजी ला रही है अगर इतनी तेज गायब होने के बाद लाई जाती तो शायद आज उनकी बच्ची जिंदा होती

गांव में ही रखा था बच्ची को
पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि बच्ची को गायब करने के बाद पलसौरा में ही कहीं पर छुपा कर रखा गया था। गांव वालों के अनुसार जब तीन दिन बाद गांव में जगह-जगह बच्ची के गुम होन के इश्तहार लगाए गए तो आरोपी ने वारदात की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें